{"_id":"6929eff08d691f0f8d01a6b4","slug":"sports-talents-from-villages-will-receive-resources-materials-handed-over-hardoi-news-c-213-1-hra1001-141029-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गांवों की खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे संसाधन, सौंपी गई सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गांवों की खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे संसाधन, सौंपी गई सामग्री
विज्ञापन
फोटो 34: युवक मंगल दल को खेल सामग्री देते क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नितिन कुमार व अन्य। स्रोत : विभाग
गांवों की खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे संसाधन, सौंपी गई सामग्री
- 24 युवक और 32 महिला मंगल दलों मिली खेल प्रोत्साहन सामग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांवों की खेल प्रतिभाओं को जल्द ही प्रतिभा निखारने के लिए संसाधन गांव में ही उपलब्ध हो जाएंगे। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की तरफ से महिला और युवक मंगल दलों को सामग्री का वितरण शुरू किया गया है। जनप्रतिनिधियों और विभाग के अधिकारियों ने मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण किया।
युवा कल्याण विभाग की तरफ से विकास खंड शाहाबाद में एक कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा ने 13 महिला मंगल दल और भरखनी के नौ युवक मंगल दलों को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया। विकास खंड टोडरपुर में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नितिन कुमार ने 19 महिला मंगल दल और 15 युवक मंगल दल को खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण किया। सेमरावां प्रधान विमल पांडे के प्रतिनिधि मोहित सिंह, सहायक विकास अधिकारी अजय तिवारी, जेई एमआई ओमपाल आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ने युवक और महिला मंगल दलों से कहा कि खेल सामग्री के माध्यम से गांवों की खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जाएगा। ताकि आगामी साल में खेल प्रतिभाएं जिला, मंडल और राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।