फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Spelling of student's name is creating hindrance in Apaar ID

Hardoi News: छात्र के नाम की स्पेलिंग अपार आईडी में बन रही बाधा

Thu, 13 Mar 2025 06:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 13 Mar 2025 06:31 PM IST
विज्ञापन
Spelling of student's name is creating hindrance in Apaar ID
- गति नहीं पकड़ पा रहा आईडी का काम
विज्ञापन


- 5546 विद्यालयों में 7.39 लाख विद्यार्थी पंजीकृत

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। विद्यार्थियों के विद्यालयों में दर्ज और आधार में दर्ज नाम की स्पेलिंग अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी में रोड़ बन रही है। नाम की स्पेलिंग के कारण अपार आईडी के लिए की जाने वाली प्रक्रिया सफल नहीं हो पाती है। जिससे विद्यार्थियों की अपार आईडी नहीं बन पा रही हैं।

भारत सरकार की ओर से विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रगति और अन्य अभिलेखों को ऑनलाइन एक स्थान पर सुरक्षित किए जाने के उद्देश्य से अपार आईडी की व्यवस्था दी गई है। अपार आईडी बनवाए जाने की जिम्मेदारी सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है। जिले में परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों को मिलाकर कुल 5,546 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में पंजीकृत 7,39,261 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनवाई जानी है। चालू शैक्षिक सत्र में अब एक माह का भी समय शेष नहीं है। जिससे सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी बन पाना भी संभव नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


अपार आईडी पोर्टल पर 5,546 विद्यालयों में पंजीकृत 7,39,861 विद्यार्थियों में करीब 5,00,000 की अपार आईडी बन पाई हैं। विद्यालयों में अपार आईडी के लिए किए जाने वाले पंजीकरण में विद्यार्थियों के नाम की स्पेलिंग रोड़ा बन रही है। विद्यालयों में दर्ज नाम और आधार में दर्ज नाम की स्पेलिंग में अंतर होने पर पंजीकरण सफल नहीं हो रहा है। करीब 4,114 पंजीकरण फेल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अपार आईडी बनवाए जाने की जिम्मेदारी सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है। विद्यालयों से मिल रहे फीडबैक में बताया गया है कि विद्यार्थियों के नाम की स्पेलिंग में अंतर से अपार आईडी के पंजीकरण में दिक्कतें आ रही हैं। आधार में नाम विद्यालय रजिस्टर के अनुसार कराए जाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है।-
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed