फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP will form the government on the basis of development

विकास के दम पर फिर बनेगी सपा सरकार

Thu, 07 Jul 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Thu, 07 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
SP will form the government on the basis of development
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा संासद नरेश अग्रवाल ने बुधवार को अपने आवास पर जनता की समस्याएं सुनने के साथ कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। सांडी में आयोजित एक जनसभा में लोगों से सरकार की नीतियों को बताया। उन्होंने कहा कि विकास के दम पर एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


सांडी में एक कोल्ड स्टोरेज पर आयोजित सभा में सांसद नरेश अग्रवाल ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी और कहा कि हरदोई की जनता को सभी सुविधाएं मिल सकें वह इसके प्रयास में हर वक्त लगे रहते हैं। मुख्यमंत्री ने जो भी वादे किए उन्हें पूरा कर दिखाया। गरीब, किसान, मजदूर को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाईं और उनको पूरा किया। खाद, बीज और बेरोजगारी की समस्या को दूर किया।
विज्ञापन


सपा सरकार विकास के दम पर चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत से एक बार फिर सत्ता में आएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि आपसी मतभेद भूलकर गांवों में घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को बताएं। ऐसा माहौल तैयार हो कि आने वाले समय में पार्टी पूर्ण बहुमत से जीते। इस मौके पर फख्रुल इस्लाम फक्कन, प्रदीप कुमार वर्मा पीके, दिनेश गुप्ता, पद्मराग सिंह यादव, वीरे यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed