{"_id":"572f7f0c4f1c1b735f5ccf7c","slug":"sp-s-bicycle-ran-into-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में दौड़ी सपा की साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में दौड़ी सपा की साइकिल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 08 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
साइकिल यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सपा के विभिन्न फ्रंटल ने प्रदेश समाजवादी पार्टी के निर्देशन में रविवार को साइकिल दौड़ाई। सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में सांडी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नकटी, गंधनपुरवा, चांदेपुरवा, तेरिया आदि गांवों में साइकिल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर लोहिया वाहिनी जिला महासचिव कपिल सिंह, जिला सचिव रामज्ञान गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष छात्रसभा यादवेंद्र सिंह यादव, हरिनाम सिंह यादव, अभिनव राजपूत, अमित गुप्ता, अमितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सवायजपुर विधानसभा में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव संजय कश्यप ने पदाधिकारियों के साथ साइकिल चलाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी पद्मराग सिंह यादव के नेतृत्व में ग्राम लुदिध्यापुर से होकर नसीरपुर, बिसौली, धानी नगला, उदयपुर, चकराछा, आमतारा, मैकपुर, कुरारी, भावर आदि गांवों में साइकिल यात्रा निकाली। इस मौके पर श्याम सिंह, चंद्राकर सिंह, अरविंद सिंह, रामकिशोर यादव, हरीशंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सपा छात्र सभा के प्रदेश सचिव धीरेंद्र यादव व छात्रसभा महासचिव धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में छात्रसभा कार्यकर्ताओं ने भरखनी ब्लाक के गांव अनंगपुर, भोरापुर, चांदपुर, हसनापुर, कमालपुर आदि गांवों में साइकिल यात्रा निकाल पार्टी का प्रचार किया।
विज्ञापन
गोपामऊ संवाददाता के अनुसार, विधान सभा गोपामऊ में साइकिल रैली निकाली गई। सपा कार्यालय बस स्टाप पर रैली को झंडा दिखाकर नगर पंचायत चेयरमैन वली मोहम्मद ने रवाना किया। रैली ने कस्बे मुख्य मार्ग से होते हुए कस्बे का भ्रमण किया गया। रैली में विधायक प्रतिनिधि लल्ला सिहं, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हफ ीज मंसूरी, नबी मोहम्मद, अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।