फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP leader Subhash Pal District Badar for six months

यूपी: सपा नेता सुभाष पाल छह माह के लिए जिला बदर, डीएम ने जारी किया आदेश

Wed, 16 Jun 2021 10:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Jun 2021 10:43 PM IST
सार

डीएम अविनाश कुमार ने कहा है कि छह माह जिला बदर के दौरान सुभाष पाल जहां कहीं भी रहेगा उसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक हरदोई को भी उपलब्ध कराएगा। न्यायालय की अनुमति के बिना जनपद में प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा।

विज्ञापन
SP leader Subhash Pal District Badar for six months
नेता सुभाष पाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब माफिया घोषित समाजवादी पार्टी के नेता सुभाष पाल पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही शिकंजा कस गया है । बुधवार को सुभाष पाल को छह माह के लिए जिलाधिकारी ने जिला बदर कर दिया है।
विज्ञापन


वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे सुभाष पाल को पुलिस ने शराब माफिया और गैंग लीडर पूर्व में ही घोषित कर दिया था। उनकी और उनके आश्रितों की संपत्ति भी कुर्क की जा चुकी है।
विज्ञापन


गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के तहत भी उन पर मामले दर्ज हैं। इससे संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करने के बाद जिला अधिकारी अविनाश कुमार ने सुभाष पाल को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। इस संबंध में जारी आदेश में डीएम अविनाश कुमार ने कहा है कि छह माह जिला बदर के दौरान सुभाष पाल जहां कहीं भी रहेगा उसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक हरदोई को भी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय की अनुमति के बिना जनपद में प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा। यहां उल्लेखनीय है कि सुभाष पाल को अपमिश्रित शराब बनाने और बेचने के आरोप में नामजद किया गया था और उसके बाद से ही उन पर पुलिस और प्रशासन का शिकंजा कसता रहा है।

सुभाष पाल पर फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र समेत हरदोई जनपद के अलग-अलग थाना कोतवाली में कुल 22 मामले दर्ज हैं। महत्वपूर्ण बात यह भी है कि समाजवादी पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी घोषित की गई मुन्नी देवी गौतम सुभाष पाल की बेहद करीबी हैं ।


सपाइयों ने पूर्व में ही जताया था अंदेशा
चंद रोज पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सुभाष पाल को जिला बदर किए जाने की आशंका जताई थी । सपा कार्यालय में हुई पत्रकार वार्ता में सपा के जिला अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू और पूर्व जिला अध्यक्ष पदम राग सिंह यादव पम्मू ने स्पष्ट तौर पर कहा था कि जिला प्रशासन सुभाष पाल को जिला बदर करना चाहता है। सुभाष पाल को जिला बदर करने के बावजूद पार्टी पूरी ताकत से जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed