{"_id":"6a60ff1913e347d65601c2c4","slug":"sp-is-attempting-to-spread-anarchy-under-the-guise-of-students-and-the-youth-brajesh-pathak-hardoi-news-c-213-1-hra1001-153587-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों और युवाओं की आड़ में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही सपा : ब्रजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों और युवाओं की आड़ में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही सपा : ब्रजेश पाठक
विज्ञापन
हरदोई। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मीडिया से बातचीत में सपा पर हमलावर दिखे। दिल्ली घटनाक्रम पर उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आड़ लेकर सपा अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है।
उप मुख्यमंत्री ने बुधवार को बलिदानी मेजर पंकज पांडेय की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत की। सपा से जुड़े सवाल पर डिप्टी सीएम ने तीखा हमला बोला। कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार रही तब-तब प्रदेश में गुंडे, बदमाश, माफिया और दंगे देखने को मिले। आरोप लगाया कि हाल की घटनाओं में भी छात्रों और युवाओं की आड़ लेकर सपा राजनीति चमकाने में जुटी है।
कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। ब्राह्मण अधिकारियों को निशाना बनाए जाने से जुड़े सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की बातें नहीं की जानी चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है। सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है।