फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SP frozen until soft family politics

मुलायम परिवार तक सिमटी सपा की राजनीति

Mon, 09 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Mon, 09 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
SP frozen until soft family politics
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने सोमवार को अंबेडकर पार्क के निकट आयोजित जनसभा में सपा में परिवारवाद पर अफसोस जताया। बोले, सपा की राजनीति मुलायम परिवार तक सिमट चुकी है। छोटे कार्यकर्ता को मौका नहीं मिलता, जबकि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता को भी बड़ा सम्मान मिलता है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण वह स्वयं हैं। कहा कि, प्रदेश में भाजपा सरकार आने पर किसी भी भ्रष्टाचारी को नहीं छोड़ा जाएगा।

विज्ञापन


बरेली जाने के दौरान जिले से होकर गुजरे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का संडीला, कछौना, बघौली और शहर में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। जनसभा में सांसद केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा में साधारण कार्यकर्ता बड़े स्थान पर पहुंच सकता है, बूथ का अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। समाजवादी पार्टी में ऐसा नहीं है। सपा में बड़ा पद मुलायम परिवार को ही मिलता है। राजनीत सिर्फ परिवार तक ही सिमट चुकी है।
विज्ञापन


कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद कोई घोटाला नहीं हुआ जबकि विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। अभी भी कांग्रेस सरकार के घोटाले समाने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की अपील पर लाखों लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी, जिससे आज गरीब को चूल्हा फूंकने से आजादी मिली। कांग्रेस मुक्त भारत और सपा व बसपा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए भाजपा को जिताना होगा। कहा कि भ्रष्टाचार का खुलासा शुरू हुआ है प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर बसपा व सपा के भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सांसद अंशुल वर्मा व अंजू बाला, जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, पूर्व विधायक सतीश वर्मा, अशोक तिवारी, अखिलेश पाठक, रामबली मिश्रा, माधवेंद्र सिंह, राजकुमार शुक्ला, अजीत सिंह बब्बन, सुभाष पांडेय, राम बहादुर सिंह, सूरज सिंह सोमवंशी आदि मौजूद रहे।

तिलक लगाकर हुआ स्वागत
बघौली। नमामि गंगे समिति के जिला संयोजक अशोक कुमार सिंह व युवा नेता ओम वर्मा के नेतृत्व में बघौली चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष का तिलक लगाकर स्वागत किया। विश्व हिंदु परिषद अध्यक्ष इंद्रपाल वर्मा ने बैज लगाया और अशोक सिंह ने स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट किया। इस दौरान राम गोपाल वर्मा, आशुतोष द्विवेदी, सुशील गुप्ता, विद्याराम वर्मा, देवदत्त पांडेय, बृजपाल सिंह, आशुतोष शुक्ला, हर्षवर्धन सिंह, रविंद्र विक्रम सिंह, रवि मौर्या समेत कई लोग मौजूद रहे।


अंजू बाला ने पहनाया मुकुट
संडीला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या का नगर क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ जनपद की सीमा पर सांसद अंशुल वर्मा व भाजपा नेता अक्षत मिश्र समेत कई भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। हरदोई-मिश्रिख क्षेत्र की सांसद अंजूबाला ने मुकुट पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। जीवन सिंह अर्कवंशी, प्रेम बाबा,अमल शुक्ला, राजकुमार अग्रवाल राजिया, विशुनदयाल शुक्ला, सुनीता सिंह जीपी सिंह राना आदि मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने डाक बंगला के निकट स्थित महाराजा शल्लीह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर मिशन 2017 के लिए जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed