फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sorry, now I am leaving this world...

Hardoi News: माफ करना, अब मैं इस दुनिया से जा रही हूं...

Fri, 02 Aug 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sorry, now I am leaving this world...
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरौली गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में मकान के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

विवाहिता के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पति को संबोधित सुसाइड नोट में लिखा है कि माफ करना, अब मैं इस दुनिया से जा रही हूं। सास को मेरे हाथ का खाना अच्छा नहीं लगता और ससुर भी हां में हां मिलाते हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी राजेश की शादी इसी वर्ष 12 मार्च को सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र के जय दयालपुर गांव निवासी रामचंद्र की पुत्री नीलम (25) के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर राजेश बाजार गया हुआ था। ससुर राम कुमार और सास खेत गई थीं। देर शाम वापस घर पहुंचे परिजनों को नीलम का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed