{"_id":"57449c614f1c1b642c690cbd","slug":"son-s-death-in-a-road-accident-the-father-severely","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 24 May 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
अंश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर मंगलवार को तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पुत्र की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
खेरवा पुरवावां निवासी प्रमोद (40) मंगलवार की सुबह पुत्र अंश (10) क ो लेकर गांव से कस्बा जा रहा था। कटरा बिल्हौर हाईवे पर मिट्ठू बाबा मैदान के पास कानपुर की तरफ से आ रहे तेजरफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से प्रमोद बाइक समेत उछलकर दूर जा गिरा। अंश ट्रक क ा सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। हादसे में पहिये के नीचे कुचलकर गंभीर रूप से घायल अंश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को प्रमोद को मल्लावां सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि प्रमोद उच्च प्राथमिक विद्यालय सहजना में अनुदेशक के पद पर तैनात था। मंगलवार को अंश क ो लेकर किसी काम से लखनऊ जाना था। सुबह नौ बजे वह अंश के बाल कटाने के लिए कस्बा के लिए निकला था। अंश प्रमोद की इकलौती संतान थी। वह मल्लावां पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन