{"_id":"5f9ea4dcc7075370d2815acddf18c5b6","slug":"some-moments-spoil-the-taste-than-health-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ पलों का स्वाद कहीं बिगाड़ न दे सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ पलों का स्वाद कहीं बिगाड़ न दे सेहत
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Wed, 12 Aug 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्ट फूड बच्चों को कुछ पलों का स्वाद तो दे सकते
विज्ञापन
हैं, पर सेहत नहीं। यही नहीं मानकों का ख्याल न रखने वाले फास्ट फूड शरीर
की पाचन शक्ति बिगाड़ने को काफी हैं, इसलिए बच्चे यदि स्वस्थ शरीर चाहते
हैं तो फास्ट फूड नहीं, बल्कि प्रोटीन व विटामिन से भरपूर सेहतमंद खाना
लें।
यह बात मंगलवार को सेंट जेवियर्स स्कूल में लगे नि:शुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर में बच्चों का परीक्षण करने के दौरान डा. अजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि भागमभाग की जिंदगी में हर शख्स समय की कमी के चलते सेहतमंद खाना नहीं खा पा रहा है। या तो वह अपने अपने घरों से बहुत दूर हैं या फिर उनके पास भोजन का भी समय नहीं है, जिससे वह फास्ट फूड के नाम पर हल्का फुल्का लेते रहते हैं, जो बीमारी की सीधी जड़ है।
बच्चों को तो खास तौर पर इन बातों का ख्याल रखना चाहिए कि उन्हें अपने उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन विटामिन सहित अन्य पोषक तत्वों से भरपूर ही भोजन लेना होगा। इस मौके पर विद्यालय अध्यक्ष नारायण चटर्जी, प्रबंधक राकेश पाल के संरक्षण में बच्चों का प्रशिक्षण किया गया।
जिसमें चिकित्सक डा. अजय सिंह के अलावा डा. विनीत पांडे, अनुराग शुक्ल, प्रखर सक्सेना, सरोज, अंकित कुमार वर्मा, अनुराग गुप्ता, अरुण मिश्रा आदि ने शिविर में पूरे समय मौजूद रहकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, साथ ही उन्हें रोगों से संबंधित जानकारी भी दी। इस मौके पर समस्त टीचर भी मौजूद थे।