{"_id":"5fa954dd4adcae55bcda911104d7e59b","slug":"soldier-death-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में फौजी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर स्थित लमकन गांव के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फौजी की मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के ककरा का मजरा नांदखेड़ा निवासी शिक्षक रामबक्स का पुत्र अवध कुमार (27) वर्ष 2006 में सिख बटालियन में जवान पद पर भर्ती हुआ था। इन दिनों 16वीं सिख बटालियन जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनाती थी। दीपावली पर एक माह के लिए अवकाश पर घर आया था।
शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह बाइक से सांडी थाना क्षेत्र के तिराहा स्थित ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। कटरा-बिल्हौर हाइवे स्थित लमकन गांव के निकट किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सुबह रामबक्स के साथी चंद्रप्रकाश ने हादसे की सूचना फोन पर पिता को दी।
विज्ञापन
इस पर कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए और शव देखते ही चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि अवध को 26 नवंबर को ड्यूटी पर जाना था। वह अपने ससुराली जनों से मिलने गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।