{"_id":"56f81af14f1c1b0642f15028","slug":"so-far-no-shutter-down-somewhere-atm-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के कहीं शटर डाउन तो कहीं नो सर्विस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम के कहीं शटर डाउन तो कहीं नो सर्विस
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
एटीएम बूथ
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। लगातार पांच दिन के अवकाश में रविवार को एटीएम ने रुपये उगलना बंद कर दिया। कहीं कार्ड और लिमिट जैसे इरर संदेश स्क्रीन पर डिस्पले हुए तो कहीं नो कैश के संदेश दिखाई दिए। आज बैंक खुलने पर भारी भीड़ होने के आसार हैं।
विज्ञापन
अवकाश के दिनों में एटीएम बूथों पर लोड बढ़ जाता है। इस बार होली पर बैंकों में पांच दिनों का अवकाश रहा। 23 से 27 मार्च तक अवकाश के बाद 28 मार्च को बैंक शाखाएं खुलेंगी। इस दौरान एटीएम के भरोसे रही रुपये की निकासी की सेवाएं भी चरमरा गईं।
विज्ञापन
शहर में करीब 30 एटीएम बूथ हैं जिससे सबसे ज्यादा एटीएम एसबीआई और एक्सिस बैंक के हैं। एसबीआई की मुख्य शाखा का एटीएम बूथ रविवार को बंद था वहीं एक्सिस बैंक के एटीएम में नो सर्विस के संदेश थे। इसी तरह से पीएनबी, आईसीआईसीआई, यूनियन बैंक सहित अन्य बैंकों के एटीएम से दिक्कतें रहीं। कहीं नो सर्विस तो कहीं नो कैश और अन्य इरर संबंधी संदेशों से ग्राहक परेशान रहे।
विज्ञापन