{"_id":"5e2c85168ebc3e4afc0897cb","slug":"smog-in-bus-hardoi-news-knp5406646136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की चलती बस से उठा धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की चलती बस से उठा धुआं
विज्ञापन
हरदोई में रोडवेज बस में निकल रहे धुएं को देखता मिस्त्री। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। हरदोई डिपो की बस में शनिवार को इंजन से तेज धुआं उठने के बाद चिंगारियां निकलते देख चालक ने बस रोक दी। आसपास के दुकानदारों की मदद से मिट्टी व पानी डालकर आग बुझाई।
हरदोई डिपो की रोडवेज बस शनिवार सुबह 11 बजे लखनऊ जा रही थी। इसमें 25 यात्री सवार थे। बस के घंटाघर रोड पर पहुंचते ही बोनट के पास से तेज धुआं और चिंगारियां निकलने लगीं। इस पर चालक रमेश चंद्र ने बस रोक दी।
बस में फायर एक्सटींग्यूशर भी लगा था, लेकिन चालक रमेश चंद्र और परिचालक नवाब सिंह इतना हड़बड़ा गए कि उन्हें इसका ख्याल ही नहीं रहा। दोनों ने आसपास के लोगों से ही मदद मांगी। चिंगारियां देखकर बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। घंटाघर रोड पर मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाई गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि डेशबोर्ड के नीचे की वायरिंग फुंकने के कारण धुआं और चिंगारी निकली थी।
विज्ञापन
2017 में पंजीकृत हुई थी बस
बस वर्ष 2017 में पंजीकृत हुई थी और फिलहाल उसकी फिटनेस भी ओके ही बताई गई। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक वर्ष में एक बार फिटनेस कराई जाती है और वह ओके है। इसके अलावा हर चक्कर पर बस का रूटीन चेकअप वर्कशॉप में होता है। इसके बाद ही बस को रवाना किया जाता है।