{"_id":"72325fd500889588d94e0446d04b5395","slug":"smash-made-by-cousin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने ही करवाई लूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने ही करवाई लूट
अमर उजाला ब्यूरो, , हरदोई
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा नगर में मंगलवार को सात लाख रुपये की लूट का मास्टर माइंड चचेरा भाई निकला। पु़लिस ने उसे गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया। लूट के खुलासे पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। वहीं डीआईजी ने भी पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आशा नगर निवासी सौरभ प्रताप सिंह उर्फ रिंकू अपनी मां नीता और पत्नी के अलावा चचेरा भाई आदित्य सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र अजय सिंह के साथ रहता है।
मंगलवार की सुबह सौरभ गांव गया था। दोपहर को करीब बारह बजे नीता अपनी बहू के साथ घर में ताला लगाकर अस्पताल दवा लेने निकली। रास्ते में आदित्य को घर की चाबी सौंप दी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसने लूटपाट का नाटक कर भाई सौरभ को मोबाइल पर बताया। जिस पर सौरभ ने कोतवाल को घटना की जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि घटना के समय मौजूद आदित्य बार-बार बयान बदल रहा था। इस पर पुलिस को शक हुआ और पुलिस ने आदित्य से कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने बताया कि लूट की घटना की साजिश उसी ने रची थी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसी घर के दूसरे कमरे से लूट का पूरा सामान बरामद कर लिया।
एएसपी ने बताया कि आदित्य ने दोस्तों से पैसा उधार ले रखे थे। उसी को अदा करने के लिए उसने लूट की साजिश रची। लूट साबित करने के लिए अपने हाथ पर स्वयं ही ब्लेड से निशान बना लिए। उन्होंने बताया कि लूट की घटना का जल्द खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है और डीआईजी की ओर से भी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। इस मौके पर सीओ सदर रामलाल राय, एलआईयू प्रभारी हारून रशीद,कोतवाल सुजीत कुमार दुबे,एसआई अमरपाल शर्मा आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
यह हुआ बरामद
हरदोई। पुलिस टीम की ओर से लूट में गए 250 ग्राम के सोने के जेवर, 250 ग्राम के चांदी के जेवर 80 हजार रुपये नकद,15 कारतूस और जमीन के कागजात बरामद किए हैं।
बीसीए का छात्र है आरोपी
हरदोई। लूट की घटना की साजिश रचने वाला आदित्य सिंह बीसीए का छात्र है और गृहस्वामी की ओर से ली गई फेंचाइजी के माध्यम से संचालित इंस्ट्रीट्यूट में ही शिक्षा प्राप्त कर रहा है।
ब्लैकमेल तो नहीं हो रहा था युवक
हरदोई। आदित्य सिंह के विषय में चर्चा है कि उसके दोस्त उसको किसी बात को लेकर ब्लैक मेल कर रहे थे। इसी के कारण उनकी मांग को पूरा करने के लिए उसने लूट की घटना की साजिश रच डाली। घटना से क्षेत्र में चर्चाओ का दौर जारी है।