{"_id":"6a4401ed61fc5814d4071b6f","slug":"sleeper-bus-runs-over-teenagers-on-a-bike-on-the-highway-one-dead-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-152373-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हाईवे पर स्लीपर बस ने बाइक सवार किशोरों को कुचला, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हाईवे पर स्लीपर बस ने बाइक सवार किशोरों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन
फोटो-28-हादसे के बाद मौके पर खड़ी डबल डेकर बस और मौजूद यात्री। संवाद
पिहानी। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिहानी कोतवाली क्षेत्र के देवमलपुर के पास स्लीपर बस ने बाइक सवार किशोरों को कुचल दिया। एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना मंगलवार शाम हुई।
पिहानी से दिल्ली के बीच बड़ी संख्या में स्लीपर बसें चलती हैं। इन्हीं में से एक बस ने मंगलवार शाम लगभग चार बजे देवमलपुर गांव स्थित धर्मकांटा के पास आगे चल रही बाइक को कुचल दिया। घटना में बाइक सवार लखीमपुर खीरी के पसिगवां थाना क्षेत्र के भूड़ा निवासी रेहान (14) और आशीष (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लखीमपुर की पसिगवां सीएचसी भेजा गया। यहां चिकित्सक ने रेहान को मृत घोषित कर दिया जबकि आशीष को शाहजहांपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक बस मौके पर छोड़कर भाग निकला। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि बस पुलिस के कब्जे में है। उन्होंने बताया कि परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
टूरिस्ट परमिट की आड़ में दौड़ रहीं स्लीपर बसें
पिहानी और आसपास के गांवों से स्लीपर बसें हर रोज दिल्ली जाती हैं। तकरीबन 10 बसें हर रोज रवाना होती हैं। खास बात यह है कि इन बसों के चालकों के पास टूरिस्ट परमिट होता है। टूरिस्ट परमिट की आड़ में यह लोग रोज सवारियां लाने ले जाने का काम करते हैं। पंडरवा किला, दहेलिया, अब्दुल्लानगर और राभा से भी हर रोज दिल्ली के लिए स्लीपर बसें जाती हैं।