फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Slab of the Barhas distributary culvert collapses on the Baghauli-Madhoganj road.

Hardoi News: बघौली-माधौगंज मार्ग पर बरहस रजबहा की पुलिया की स्लैब ढही

Tue, 04 Aug 2026 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Slab of the Barhas distributary culvert collapses on the Baghauli-Madhoganj road.
माधौगंज। बरहस रजबहा की पुलिया की आधी स्लैब मंगलवार को ढह गई। इससे बघौली-माधौगंज का आवागमन ठप हो गया। पुलिया की एक साइड की बची स्लैब से लोग छोटे वाहनों को जान जोखिम में डालकर निकाल रहे हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग ने स्लैब गिर जाने वाले स्थान पर बैरिकेडिंग कराते हुए चेतावनी बोर्ड लगवाए हैं।
विज्ञापन

माधौगंज-बघौली मार्ग पर बरहस रजबहा की पिलखना के पास पुलिया की स्लैब बैठ गई। यह राहगीरों के लिए खतरा का कारण बन गई है। बची स्लैब से वाहन निकलने से कभी भी हादसा हो सकता है। पिलखना गांव के पास सड़क पर बनी पुलिया की स्लैब टूट जाने से आने-जाने में असुविधा हो रही है। वहीं सावन के महीने में सीतापुर, लखीमपुर, नैमिषारण्य, प्रतापनगर, बघौली और उन्नाव, कन्नौज आदि आने-जाने का रास्ता ठप हो गया है। वहीं मेहंदी घाट पर गंगाजल लेने और वापस आने वाले कांवड़ियों को भी दिक्कतों का सामना करना होगा।
विज्ञापन

स्लैब ढह जाने के बाद बची स्लैब से यदि वाहनों का आवागमन होता रहा तो दूसरी तरफ की भी पुलिया ढह सकती है। सड़क पर बैरिकेडिंग करा दी गई है लेकिन वाहन अभी भी निकल रहे हैं जिससे किनारा भी टूट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
रोडवेज बस के दैनिक यात्रियों को होगी दिक्कतें
माधौगंज-बघौली मार्ग पर बरहस रजबहा की पुलिया की स्लैब ढह जाने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। इससे इस मार्ग पर सुबह और शाम चलने वाली रोडवेज बस सेवा भी ठप हो गई है। इससे रोडवेज बस से प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना होगा। वहीं रोडवेज बस को अब नयागांव, गौसगंज होकर चलाया जाएगा। इससे बघौली और संडीला आदि जाने और आने वाले यात्रियों को अब अपने साधनों को जुटाना होगा।

---
मार्ग का चौड़ीकरण कराया गया है। करीब तीन मीटर चौड़ाई में सिंचाई विभाग के स्वामित्व वाली पुलिया की स्लैब ढही है। अब सिंचाई विभाग से इस पुलिया को विभाग के पक्ष में ले लिया है। इससे इस पुलिया को जल्द ही बनवाए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है ताकि लोगों को दिक्कतें न होने पाएं। -आरके मौर्या, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article