फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sixteen hours of electricity demanded the BKU

भाकियू ने धरना देकर मांगी सोलह घंटे बिजली

Thu, 22 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 22 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sixteen hours of electricity demanded the  BKU

किसानों को 16 घंटे बिजली दिए जाने की मांग सहित छह

विज्ञापन
सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों और किसानों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन देकर मांगों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि किसानों को जरूरत के चलते 16 घंटे बिजली दी जाए और बीपीएल सूची के आधार पर कनेक्शन किए जाए। वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य पेंशनों को भी शीघ्र ही लाभार्थियों के खातों में भेजी जाए।

उन्होंने कहा कि यूरिया खाद जो कि 450 रुपये में बेची जा रही है, शीघ्र ही उस पर रोक लगाई जाए। किसानों को 330 रुपये में यूरिया खाद दी जाए। जिलाध्यक्ष ने भूमिहीन किसानों का पट्टा शीघ्र ही करने और पर्ती भूमि जो कि दंबग व्यक्तियों के कब्जे में हैं, उनके पास से कब्जे छुड़वाए जाए।

उन्होंने राजकीय नलकूपों को शीघ्र ही चालू करवाए जाने एवं समाजवादी पेंशन शीघ्र ही भेजे जाने की मांग की। इस मौके पर भाकियू पदाधिकारियों एवं किसानों ने जोरदार नारेबाजी की तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

इस मौके पर गंगाराम राजवंशी, बलवीार राजवंशी, रामपाल, मायावती, रामचंद्र, माया प्रकाश आदि मौजूद थे। उधर, भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने दिए गए एक और ज्ञापन में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत पिपरी नेवादा हरियावां के प्रधान द्वारा शौचालय मुहैया नहीं कराए गए हैं।

वहां जांच कराकर शीघ्र ही ग्रामीणों को शौचालय उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस मौके पर गांव निवासी रहस बिहारी अवस्थी, सत्य प्रकाश शुक्ल, बेचेलाल और छोटेलाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed