फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Six people were duped of Rs 50,000, and an FIR was lodged against five.

Hardoi News: छह लोगों से 50 हजार की ठगी, पांच पर प्राथमिकी

Sat, 17 Jan 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Six people were duped of Rs 50,000, and an FIR was lodged against five.
फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है। यह लोग फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। छह लोगों से 50 हजार रुपये ठगगे जाने की पुष्टि हो चुकी है। थाने के ही एक उपनिरीक्षक ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पाली थाने में तैनात उपनिरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि वह साइबर सेल की जिम्मेदारी संभालते हैं। प्रतिबिंब पोर्टल पर अलग अलग जगहों से साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज थीं। इन शिकायतों में दो मोबाइल नंबरों का उल्लेख था। दावा किया कि सहयोगी सिपाही तेजवीर के साथ मिलकर दोनों मोबाइल नंबरों का सत्यापन किया। पता चला कि थाना क्षेत्र के भाहपुर निवासी विजय और संजीव उर्फ संजीत फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम पर साइबर ठगी करते हैं।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि विजय का भाई आलोक, रमाकांत और रूपापपुर निवासी अभिषेक भी इनके सहयोगी हैं। इन सभी के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड के लिए किया गया है। यह सभी गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम देते हैं। अब तक छह लोगों से 50 हजार रुपये का फ्रॉड किए जाने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष्पा सोमपाल गंगवार ने बताया कि अभी जांच चल रही है और रकम व पीड़ितों की संख्या बढ़ भी सकती है। फिलहाल तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed