फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Six pairs of trains will be canceled for laying the railway line

Hardoi News: रेल लाइन बिछाने के लिए निरस्त रहेंगी छह जोड़ी ट्रेनें

Thu, 12 Dec 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 12 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Six pairs of trains will be canceled for laying the railway line
- कुछ ट्रेनों के मार्ग में तो कुछ के समय में होगा परिवर्तन, 15 से 21 दिसंबर तक प्रभावित रहेगा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। रेल लाइन बिछाने को लेकर रेलवे प्रशासन ने अलग-अलग दूरी पर संचालित छह जाेड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया। लखनऊ-नई दिल्ली रेलवे रूट पर मसीत रेलवे स्टेशन पर डाउन लूप लाइन पर कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर दिसंबर में 15 से 21 तक ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और कुछ ट्रेनों का समय और मार्ग परिवर्तन भी किया गया है।
फरवरी में पहले ही ट्रेनें निरस्त की जा चुकी हैं और अब दिसंबर में भी ट्रेनें निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। मंडल वरिष्ठ रेल प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि हरदोई से होकर जाने वाली छह जोड़ी ट्रेनें निरस्त की गई है। एक जोड़ी ट्रेन का मार्ग परिवर्तन और दो ट्रेन को अपने संचालन के स्टेशन से देरी से चलाने व दो ट्रेनों को मार्ग में विलंब से संचालित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। जम्मूतवी से चलकर कोलकाता जाने वाली 13152 सियालदह एक्सप्रेस 22 दिसंबर को जम्मू तवी स्टेशन से 120 मिनट की देरी के साथ और 12232 चंडीगढ़ एक्सप्रेस 22 दिसंबर को चंडीगढ़ से 120 मिनट की देरी से चलेगी। 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 22 दिसंबर को मार्ग में 30 मिनट और 13151 सियालदह एक्सप्रेस 22 दिसंबर को लखनऊ मंडल में मार्ग में 90 मिनट रोक संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेनें की गईं निरस्त
अप रूट पर राज्यरानी एक्सप्रेस को 22 दिसंबर और डाउन रूट पर 23 दिसंबर को, 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस को 21 व 24 दिसंबर को, 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस को 23 दिसंबर को, 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस को 22 दिसंबर को और 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस को 20 व 23 दिसंबर को निरस्त किया गया है। अप दिशा में पंजाब मेल को 19 से 21 दिसंबर तक और डाउन में 21 से 23 दिसंबर तक, अप दिशा में बनारस बरेली एक्सप्रेस को 21 से 23 दिसंबर तक और डाउन में 22 से 24 दिसंबर तक, अप मुगलसराय एक्सप्रेस को 22 से 24 दिसंबर और डाउन में 22 से 24 दिसंबर तक और अप रूट पर पद्मावत एक्सप्रेस को 21 से 23 दिसंबर और डाउन में 22 से 24 दिसंबर तक निरस्त किया है।


मार्ग किया गया परिवर्तित
सहरसा से चलकर अमृतसर जाने वाली 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस को 22 दिसंबर को गोरखपुर, सीतापुर, शाहजहांपुर के रास्ते संचालित होगी। डाउन रूट पर भी 22 दिसंबर को ही परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर सीतापुर गोरखपुर के रास्ते संचालित किया जाएगा, यह ट्रेन हरदोई लखनऊ में निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed