फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Six killed in accident

हादसों में छह की मौत

Sat, 18 Jun 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 18 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six killed in accident
accident - फोटो : amar ujala

हरदोई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में शनिवार को चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के गांव सिकरोहटी निवासी संतोष (28) ट्रक में हेल्पर था। वह ट्रक में शहर के सांडी तिराहा के पास स्थित एक इंटर लाकिंग प्लांट में स्टोन डस्ट उतारने आया था। डस्ट उतारते समय ट्रक पलट गया। पास खड़े संतोष की ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में हुआ। बिलग्राम के अजमत नगर निवासी दिनेश (36) बाइक से सांडी दुकान खोलने जा रहा था। रैपुरा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से सिर के बल सड़क पर गिरने से उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि दिनेश हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा हादसा पाली थाना क्षेत्र में हुआ। सिंघापुर गांव निवासी उदय पाल सिंह की पत्नी जलावती (55) शुक्रवार को मायके अयारी जा रही थीं। बसेलिया पुलिया के पास सड़क किनारे खड़ी होकर सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उधर, संडीला कोतवाली के मोहल्ला बेगमगंज निवासी जगरानी (80) पत्नी राम भरोसे शुक्रवार देर शाम किसी काम से रेलवे स्टेशन गई थी। ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


ट्रक की टक्कर से टैंकर चालक की मौत
पिहानी। जहानीखेड़ा पुलिस चौकी के तहत डेल पंडरवा के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रहे टैंकर और ट्रक की आमने सामने टक्कर में टैंकर चालक मुकेश पाल (30) निवासी बरेली की मौत हो गई। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी है।

बाइक सवार की मौत, बेटा और दामाद घायल
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला गणेश निवासी रामनरेश बेटे विनय की दवा लेने हरदोई गए थे। उनके साथ बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के गांव खुटेना निवासी दामाद रमेश भी था। महुआ टोला चुंगी के पास सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे राम नरेश की मौके पर मौत हो गई और बेटा व दामाद घायल हो गए। बाइक चला रहे राम नरेश हेलमेट नहीं लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed