फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Six arrested for paint theft, including a suspect wanted for a truck driver's murder.

Hardoi News: ट्रक चालक की हत्या में वांछित समेत पेंट चोरी में छह गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Six arrested for paint theft, including a suspect wanted for a truck driver's murder.
फोटो-20-आदिल। संवाद
हरदाेई। बीते एक अगस्त को सुरसा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से पेंट चोरी किए जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र में हुई ट्रक चालक की हत्या में वांछित शातिर समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। सभी छह आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के उसैहत थाना क्षेत्र के काकोरी निवासी सुधीर ट्रक चालक हैं। एक अगस्त की रात वह लखनऊ से ट्रक पर पेंट लादकर रामपुर जाने के लिए निकले थे। रात में नींद आने पर वह लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्लीपुर टोल से कुछ आगे रेस्ट एरिया में ट्रक खड़ा कर उसी में सो गए थे। ट्रक में पीछे पड़ी तिरपाल काटकर पेंट के डिब्बे और बाल्टियां चोरी कर ली गई थीं। शिकायत पर तीन अगस्त को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

सीओ सिटी अजीत चौहान ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से बाराबंकी जिले के आसंद्रा थाना क्षेत्र के कादीपुर बाजार निवासी दानिश और पैगंबर निवासी राममूरत, देवाथाना क्षेत्र के हुसैनमऊ निवासी मो. आदिल, शहर कोतवाली क्षेत्र के बितरी घंटाघर निवासी अफजल और लखनऊ जनपद के चिनहट थाना क्षेत्र के अमरजीत चौहान को गिरफ्तार किया गया है। पेंट के 12 कार्टून, चार-चार लीटर पेंट की 12 बाल्टियां, घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और अर्टिंगा भी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से आदिल लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में हुई ट्रक चालक की हत्या के मामले में भी वांछित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शातिर आदिल और दानिश पर दर्ज हैं कई मामले
घटना का खुलासा करने वाली टीम के मुखिया सुरसा थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि आदिल के खिलाफ लखनऊ के चिनहट, सुशांत गोल्फ सिटी थाने, सरोजनीनगर, गौसाईगंज के अलावा बाराबंकी के देवा थाने में भी दो मामले दर्ज हैं। इसी तरह दानिश के खिलाफ भी लखनऊ के सरोजनी नगर में चार, गोसाई में दो और सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एक मामला दर्ज है।

फोटो-20-आदिल। संवाद

फोटो-20-आदिल। संवाद

फोटो-20-आदिल। संवाद

फोटो-20-आदिल। संवाद

फोटो-20-आदिल। संवाद

फोटो-20-आदिल। संवाद

फोटो-20-आदिल। संवाद

फोटो-20-आदिल। संवाद

फोटो-20-आदिल। संवाद

फोटो-20-आदिल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed