फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Situation threatened to escalate due to an objectionable post on X; FIR registered.

Hardoi News: एक्स पर गलत पोस्ट से माहौल खराब होने की नौबत, प्राथमिकी दर्ज

Wed, 08 Jul 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Situation threatened to escalate due to an objectionable post on X; FIR registered.
बिलग्राम। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी प्रसारित करना एक्स हैंडलर के लिए मुसीबत का सबब बन गया। पुलिस ने हैंडलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हैंडलर की सूचना से माहौल खराब होने की नौबत आ गई थी।
विज्ञापन

बीते पांच जुलाई को एक्स के एक हैंडल से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। इसमें लिखा गया था कि 13 वर्ष की नाबालिग से एक दो नहीं बल्कि 32 लोगों ने दुष्कर्म किया। पोस्ट में यह लिखा था कि जो घटना राजस्थान की बताई जा रही है वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की है। एक्स पर हुई इस पोस्ट की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जांच में पता चला कि इस तरह की कोई घटना हुई ही नहीं लेकिन इस पोस्ट के कारण लोगों में वैमनस्यता फैलने लगी। इस पर बिलग्राम कोतवाली के उपनिरीक्षक दीप नारायण पांडेय ने एक्स हैंडलर रुद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed