{"_id":"58efc5484f1c1b9d36cf9119","slug":"sitapur-student-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सीतापुर के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सीतापुर के छात्र की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को हरदोई-सीतापुर रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। वह हेलमेट नहीं लगाए था। उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। छात्र सीतापुर जिले का निवासी था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव मर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
सीतापुर के हरर्रेया निवासी बाहदुरलाल का बेटा अजीत (21) इंटर का छात्र था। गुरुवार को वह बाइक से मल्लावां परीक्षा देने आया था। परीक्षा देकर घर लौटते समय बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल से भेजी गई सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्र के पास मिले मोबाइल में दर्ज नंबर से परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने शव को मर्चरी में रखवाया है। खबर लिखे जाने तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे।