{"_id":"6aeb77102dc8f7f01d028a73","slug":"after-a-two-day-strike-sanitation-workers-returned-to-work-on-wednesday-hardoi-news-c-213-1-hra1001-159618-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो दिन की हड़ताल के बाद बुधवार को सफाईकर्मियों ने किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो दिन की हड़ताल के बाद बुधवार को सफाईकर्मियों ने किया काम
विज्ञापन
= आबकारी मंत्री के आश्वान पर काम पर लौटे सफाईकर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मियों की दो दिन बाद हड़ताल समाप्त हो गई। मंगलवार रात आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के हस्तक्षेप और आश्वासन पर सफाईकर्मी काम पर लौट आए।
सफाईकर्मियों ने बुधवार से शहर में काम किया। इससे शहर में झाड़ू तो लगी ही, साथ ही दो दिन से मोहल्लों और मार्गों के किनारे इकट्ठा हुआ कूड़े का उठान भी हुआ। साफ-सफाई होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
पालिका के सफाई कर्मी बकाया वेतन, मानदेय के साथ ही प्रोविडेंट फंड के रुपये दिलाए जाने की मांग के समर्थन में हड़ताल पर चले गए थे। स्थाई संविदा ठेका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ पचनू के नेतृत्व में काम ठप कर दिया था। सोमवार से बंद हुए काम के चलते दो दिन में शहर में साफ-सफाई न होने शहर में जगह-जगह गंदगी फैल गई थी।
विज्ञापन
मंगलवार रात आबकारी मंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर और ईओ रामेंद्र सिंह सहित अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। सफाईकर्मियों के वेतन भुगतान में देरी और प्रोविडेंट फंड के रुपये की कटौती में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर अध्यक्ष ने रात में ही नगरपालिका के लेखा लिपिक को निलंबित कर दिया था।