फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sister-in-law's jewellery was hidden in elder sister's house, she told the police that it was stolen

Hardoi News: बड़ी बहन के घर छिपा दिए भाभी के जेवर, पुलिस से बोले-चोरी हो गई

Mon, 31 Mar 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 31 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law's jewellery was hidden in elder sister's house, she told the police that it was stolen
फोटो-31-गिरफ्तार किए गए दीपक और प्रीती। संवाद
विज्ञापन

-भाई-बहन ने खुद की शादी में जेवर न मिलने की आंशका में की वारदात
- माधौगंज थाना क्षेत्र के सहिजना गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के सहिजना गांव में भाई-बहन ने भाभी के जेवर बड़ी बहन के घर में छिपा दिए। इसके बाद जेवर चोरी हो जाने की सूचना पुलिस को दे दी। कई घंटे की जांच के बाद पुलिस ने भाई-बहन की निशानदेही पर घर से जेवर बरामद कर लिए। भाभी अपने जेवर लेकर मायके न चली जाएं और भाई-बहन को शादी में जेवर न मिलने की आशंका में पूरी घटना को अंजाम दिया गया था।
सहिजना निवासी दीपक कुमार ने रविवार को यूपी 112 पर फोन किया था। इसमें बताया था कि घर में रखे कुछ जेवर चोरी हो गए हैं। इस पर पहले यूपी 112 की पुलिस टीम और फिर सीओ बिलग्राम आरपी सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पूछताछ में पता चला कि दीपक के बड़े भाई नीरज की शादी 12 नवंबर 2024 को उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसीरापुर निवासी नीतू के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी के कुछ दिन बाद घरेलू बातों को लेकर नीतू का ससुरालियों से मनमुटाव हो गया। इस पर नीतू ने अपने जेवर ससुरालीजनों से मांगे थे, लेकिन ससुरालीजनों ने इन्कार कर दिया था। इसके बाद नीतू अपने मायके चली गई थी। पुलिस ने नीतू से भी पूछताछ की, तो नीतू ने ससुरालीजनों पर ही जेवर घर में छिपा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने दीपक और उसकी बहन प्रीती से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि इन लोगों ने बताया कि दोनों अविवाहित हैं। अगर जेवर नीतू को मिल जाएंगे तो उनकी शादियों में समस्या आएगी। इसलिए 28 फरवरी को अपनी बड़ी बहन दिव्या के घर जाकर जेवर रखवा दिए। इसके बाद अपने घर में हथौड़ी से छत की एक दीवार में ईंट तोड़कर नकब का निशान बना दिया। घर के अंदर बक्से का सामान भी बिखरा दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि दिव्या के घर से सोने का एक हार, एक जोड़ी झाले, एक मांगबेंदी, एक नथुनी, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक कमर बिछुआ, दो हथफूल बरामद कर लिए हैं। दीपक और प्रीती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed