{"_id":"667eeafaece934450e0a630a","slug":"sister-in-law-died-due-to-electric-current-sister-in-law-who-went-to-save-her-also-got-burnt-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116312-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: करंट से देवरानी की मौत, बचाने गई जेठानी भी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: करंट से देवरानी की मौत, बचाने गई जेठानी भी झुलसी
विज्ञापन
हरियावां। हरियावां थाना क्षेत्र के कपूरपुर चौधी में मकान के बाहर झाड़ू लगाने के दौरान टूटे पड़े तार की चपेट में आ कर महिला को करंट लग गया। उसे तड़पता देख चचेरी जेठानी बचाने गई तो वह भी करंट से झुलस गई। देवरानी की मौत हो गई, जबकि जेठानी गंभीर रूप से झुलस गई।
कपूरपुर चौधी निवासी जंडैल की पत्नी ममता (28) बृहस्पतिवार शाम अपने मकान के दरवाजे पर झाड़ू लगाने गई थी। झाड़ू लगाए जाने के दौरान ही पोल से घर के मीटर तक गया केबल टूटा पड़ा था, उसकी चपेट में ममता आ गई। इसी दौरान उसकी चचेरी जेठानी सोनी भी मकान के बाहर थी। उसने ममता को तड़पता देखा तो बचाने गई। ममता को बचाने के प्रयास में सोनी भी झुलस गई।
इस बीच कुछ ग्रामीणों ने दोनों को करंट से छटपटाता देखा तो शोर मचाया और डंडे से तार अलग कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। ममता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि ममता के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।