फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, we get the fences built and the opposition breaks them.

Hardoi News: साहब! हम मेड़बंदी करवाते हैं और विपक्षी तोड़ देते

Sat, 06 Dec 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sir, we get the fences built and the opposition breaks them.
फोटो31: संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम अनुनय झा, एसपी एके मीणा। स्रोत : विभाग
संडीला। साहब! हम मेड़बंदी करवाते हैं और विपक्षी तोड़ देते हैं। पिपरी गांव निवासी लेखराम ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि भूमि की मेड़बंदी कराई थी। मेड़बंदी का आदेश अप्रैल माह में हुआ था। राजस्व निरीक्षक की मौजूदगी में की गई मेड़बंदी को विपक्षियों ने दोबारा तोड़कर भूमि पर कब्जा कर लिया है। शिकायत के बावजूद कोतवाली बेनीगंज पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अनुनय झा ने की। उन्होंने शिकायतों को सुना। पिपरी निवासी के साथ ही गनोरा निवासी बाबू ने बताया कि गांव के विपक्षियों ने चकरोड और सरकारी नाली पर कब्जा कर रखा है। शिकायतें कई बार कीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मरेऊरा गांव निवासी शिवचरण सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि विपक्षियों ने सरकारी नाली पर कब्जा कर उसमें यूकेलिप्टस के पौधा लगा दिए हैं। जिससे खेतों की सिंचाई में परेशानी होती है। डीएम से नाली को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। समाधान दिवस में कुल 132 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 11 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायती पत्रों पर एक सप्ताह के अंदर स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एसपी एके मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, तहसीलदार अमित यादव, नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव, ईओ अनुरुद्ध कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत एके कनौजिया, सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार सिंह सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहाबाद में सीडीओ सान्या छाबड़ा ने अध्यक्षता करते हुए शिकायतों को सुना। अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समय से निस्तारण करें। 75 शिकायतें दर्ज की गईं और पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम अंकित तिवारी, तहसीलदार संध्या यादव, बीडीओ दिनेश शर्मा, पिहानी बीडीओ अरुण कुमार, नायब तहसीलदार एजाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी ने शिकायतों को सुना। तहसील स्तरीय अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का सही से निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को बार-बार न आने पड़े। एसडीएम एसके मिश्रा, तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed