फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, the Chak road and the farm are occupied, please free them.

Hardoi News: साहब! चक मार्ग और खेत पर कब्जा है, मुक्त करा दीजिए

Sat, 06 Jun 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sir, the Chak road and the farm are occupied, please free them.
29: नवल किशोर। संवाद
हरदोई। साहब! चकमार्ग और खेत पर कब्जा है, मुक्त करा दीजिए। ऐसी ही समस्या से महीनकुंड निवासी अवधेश कुमार ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में चक मार्ग पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। इससे ग्रामीणों को खेतों की ओर आने-जाने में दिक्कतें होती हैं। ऐसे ही खेरिया निवासी बुजुर्ग नवल किशोर ने बताया कि गांव से सटा खेत है। पास के मकान वालों ने खेत की तरफ दरवाजे लगा लिए हैं और कूड़ा व पानी आदि खेत में डालते हैं, इससे फसलें खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम अनुनय झा ने की। इन फरियादियों के साथ ही मवैया के मजरा कुनेउरा निवासी नोखेलाल ने शिकायती पत्र में बताया कि आग से 27 अप्रैल को मकान और खोखा के साथ गेहूं आदि जलकर राख हो गया था। अभी तक लेखपाल ने मौका-मुआयना नहीं किया और न ही नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन

इससे आर्थिक मदद नहीं मिल पा रही है। शाहबुद्दीन के मजरा मूंगापुरवा निवासी सुरेंद्र ने दिए शिकायती पत्र में पांच जून को ही लेखपाल और कानूनगो ने खेत की थाकबंदी की थी। इसमें मेड़ आदि भी तय कर दी गई थीं लेकिन विपक्षियों ने मेड़ को तोड़ दिया। मदारा के मजरा भटपुरवा निवासी बाबूराम ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि साल 2003 से उनकी भूमि का दाखिल-खारिज नहीं हो पाया है। ऐसे ही अन्य शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी पीड़ा बताई। इस पर डीएम ने सभी शिकायती पत्रों पर स्थलीय जांच-पड़ताल और दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अधिकारी शिकायतों का दोनों पक्षों को सुनकर सही निस्तारण करें। ताकि पीड़ित को बार-बार दौड़ न लगानी पड़े। शिकायतकर्ता की संतुष्टि सुनिश्चित करें। अधिकारियों से यह भी कहा कि वह अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लिया करें। एसपी एके मीणा ने असामाजिक, अराजकतत्वों की गतिविधियों की निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएमओ डाॅ. भवनाथ पांडेय, एसडीएम मंयक कुंडू, सहित जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
बिलग्राम तहसील में विधायक आशीष सिंह आशू ने भी शिकायतों को सुना। एडीएम दीपाली भार्गव ने अध्यक्षता की। एएसपी सुबोध गौतम मौजूद रहे। 85 शिकायतों को दर्ज किया गया और चार का निस्तारण मौके पर कराया गया।

सवायजपुर तहसील में एसडीएम अंकित तिवारी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 49 शिकायतें दर्ज की गईं। तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार देशराज भारती आदि मौजूद रहे।

29: नवल किशोर। संवाद

29: नवल किशोर। संवाद

29: नवल किशोर। संवाद

29: नवल किशोर। संवाद

29: नवल किशोर। संवाद

29: नवल किशोर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article