फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   SIR of voter list will be done from November 4 at 3,328 polling stations.

Hardoi News: 3,328 मतदेय स्थलों पर चार नवंबर से मतदाता सूची का होगा एसआईआर

Wed, 29 Oct 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
SIR of voter list will be done from November 4 at 3,328 polling stations.
हरदोई। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से प्रदेश को विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए चयनित किया गया है। आठ विधानसभा क्षेत्रों के 3,328 मतदेय स्थलों (बूथ) पर चार नवंबर से मतदाता सूचियों का एसआईआर शुरू होगा। एसआईआर के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तीन नवंबर तक सभी तैयारियां, प्रशिक्षण और मतदाता सूची के प्रिंट तैयार करा लिए जाने की समयसीमा दी है।
विज्ञापन

आठ विधानसभा क्षेत्रों के 2,121 मतदान केंद्रों के 3,328 मतदेय स्थलों की मतदाता सूची में साल 2023 में हुए पुनरीक्षण के आधार पर 30,15,423 मतदाता शामिल हैं। इसमें 15,82,339 पुरुष, 14,33,018 महिला मतदाता हैं जबकि 66 मतदाता थर्ड जेंडर हैं। अब एसआईआर के लिए सभी मतदेय स्थल पर बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की तैनाती के साथ ही उन्हें प्रशिक्षित कराया जाएगा। साथ ही एसआईआर की निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी लगाए जाएंगे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर की तरफ से जारी आदेश और कार्यक्रम जिले के अधिकारियों को मिल गए हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी कार्यक्रम में कहा कि तीन नवंबर तक सभी तैयारियां, प्रशिक्षण और सूची के प्रिंट करा लिए जाने हैं। चार नवंबर से चार दिसंबर तक एसआईआर किया जाएगा। चार दिसंबर को मतदेय स्थलों का निर्धारण और पुनर्निर्धारण किया जाएगा। 5-8 दिसंबर के मध्य मतदाता सूची की ड्राफ्ट रोल तैयार कराए जाएंगे। नौ दिसंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन आमजन के लिए किया जाएगा। नौ दिसंबर से आठ जनवरी 2026 के मध्य ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावा और आपत्तियां ली जाएंगी और उनका निराकरण नौ दिसंबर से 31 जनवरी के मध्य किया जाएगा। तैयार मतदाता सूची का सात फरवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक नजर
- 08 विधानसभा क्षेत्र
- 2,121 मतदाता केंद्र
- 3,328 मतदेय स्थल
- 3,328 बीएलओ
- 30,15,423 मतदाता
--
विधानसभा क्षेत्रवार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण के लिए आयोग ने कार्यक्रम दिया है। कार्यक्रम प्राप्त हो गया है। उसी के अनुसार जिले में पुनरीक्षण कराया जाएगा। -संजय श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed