फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sir, daughter turns nine years old, birth certificate not made

Hardoi News: साहब, नौ साल की हो गई पुत्री, नहीं बना जन्म प्रमाण-पत्र

Tue, 23 Jul 2024 04:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
Sir, daughter turns nine years old, birth certificate not made
हरदोई/सवायजपुर/संडीला/। सोमवार को सवाजयपुर तहसील सभागार में हुए मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में करनपुर के देवेंद्र ने मकान पर कब्जा तो, शिवराजपुर की रोली ने पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र नौ साल की दौड़भाग के बाद भी न बनाए जाने की शिकायत की। दोनों बताया कि समस्या समाधान के लिए कई बार दौड़भाग कर चुके हैं और कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

करनपुर के देवेंद्र, शिवराजपुर की रोली के साथ ही कन्हारी के पूर्व प्रधान आनंद बाजपेयी ने भी शिकायत दर्ज कराई। सभी को शिकायतों पर जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। ग्रामीणों सरकारी भूमि पर भी कब्जा की शिकायत की। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भूमि पर कब्जों की शिकायत पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि कब्जा वाली शिकायतों के गांवों का एक रोस्टर बनाकर पुलिस टीम के साथ लेखपाल, राजस्व निरीक्षक जाएं। भूमि का चिह्नांकर करें। भूमि कब्जा मुक्त और कब्जा करने के आरोपियों पर भूमाफिया की एफआईआर कराएं। एसडीएम से कहा कि बाढ़ग्रस्त गांवों की स्थिति की जानकारी कानूनगो एवं लेखपालों से लेते रहें। बाढ़ चौकियों का स्वयं समय-समय पर निरीक्षण करें। निशुल्क खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी शिकायत पर जिला पूर्ति को निर्देश जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस अधिकारियों को पुलिस संबंधी समस्याओं को समय से निस्तारित करने के निर्देश दिए। एसडीएम डॉ. अरूणिमा श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक डॉ. नंदकिशोर, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, बीएसए विजय प्रताप सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम एसके मिश्रा और सीओ अंकित मिश्रा ने शिकायतों को सुना। तहसील बिलग्राम सभागार में सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने शिकायतों को सुना। 35 शिकायतों को दर्ज किया गया। एक का मौके पर निराकरण हो सका। एएसपी नृपेंद्र, एसडीएम राकेश सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संडीला तहसील सभागार में एडीएम प्रियंका सिंह ने शिकायतें सुनी। 48 शिकायतें आईं और किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों से एक सप्ताह के अंदर शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण करने को कहा। एसडीएम तान्या सिंह, सीओ शिल्पा कुमारी, तहसीलदार आकांक्षा जोशी सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

नाम : देवेंद्र, निवासी : करनपुर
देवेंद्र ने बताया कि गांव में मकान है परिवार के साथ रह रहा था लेकिन, विपक्षीजनों ने दो माह पहले पुलिस की मदद से मकान पर कब्जा कर इसके परिवार को निकाल दिया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक विपक्षीजनों का कब्जा नहीं हटा है।
----


नाम : रोली, निवासी : शिवराजपुर
विकास खंड भरखनी के शिवराजपुर निवासी रोली ने बताया कि नौ साल की पुत्री काजल का अभी तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना है। बताया कि पीएचसी पाली के कर्मियों ने जन्म प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बनाया है। तीन अन्य बच्चों के भी जन्म प्रमाण पत्र हरपालपुर अस्पताल से नहीं बनाए गए हैं। वह नौ वर्ष से चक्कर काट रही है।


--------
परिवार रजिस्टर की नकल न देने पर पंचायत सचिव निलंबित
संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों और आवेदनों के निस्तारण में देरी पर डीएम मंगला प्रसाद सिंह के तेरव चढ़ गए। विकास खंड हरपालपुर के अलीगंज ननखेरिया गांव निवासी मनमोहन ने शिकायत की कि परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने पूरे मामले की जानकारी ली तो, पता चला की एसडीएम के आदेश के बाद भी पंचायत सचिव सुजीत बाबू ने नकल नहीं दी है। पंचायत सचिव के स्तर पर जन्म प्रमाण पत्र के और भी आवेदन लंबित मिलेने पर पंचायत सचिव सुजीत बाबू को निलंबित करने के निर्देश दिए। भरखनी बीडीओ को निर्देश दिए कि जन्म, मृत्यु, परिवार रजिस्टर आदि के आवेदन लंबित रखने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई करें। कन्हारी के पूर्व प्रधान आनंद बाजपेयी ने गांव के तालाब में मगरमच्छ होने की शिकायत की। डीएम ने हरपालपुर की वन रेंजर प्रियंका पाल को टीम बनाकर मगरमच्छ जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed