फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Single-use plastic, thermocol, and polythene seized

Hardoi News: सिंगल यूज प्लास्टिक, थर्माकोल और पॉलीथिन जब्त, 20 हजार जुर्माना वसूला

Fri, 12 Jun 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Single-use plastic, thermocol, and polythene seized
फोटो 23: शहर में सिंगल यूज प्ला​स्टिक बिक्री पर दुकानदार को नोटिस देते निकाय कर्मी। स्रोत : विभ
हरदोई/संडीला। पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से शुक्रवार को नगरीय निकायों ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने प्लास्टिक, थर्माकोल और पॉलीथिन को जब्त किया। पाॅलीथिन की बिक्री पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूल किया। प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए चलाए गए अभियान में दुकानदारों के यहां निकाय की टीम ने जांच-पड़ताल की। सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की। नगर पालिका हरदोई के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि प्लास्टिक बिक्री किए जाने पर अमित कुमार गुप्ता और अंकुर मित्तल के यहां से सामान जब्त किया गया है। सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

वहीं अन्य दुकानदारों को जागरूक किया गया। कई दुकानदारों को नोटिस भी दिया गया। टीम में राजस्व निरीक्षक राजीव शुक्ला, सहायक अभियंता पर्यावरण महेंद्र सिंह, आशीष कुमार, अतिक्रमण प्रभारी अमित सिंह चौहान सहित निकाय की टीम और पुलिस फोर्स शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडीला में अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर नगर क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बाजारों और सब्जी मंडी में जांच-पड़ताल की गई। खाद्य निरीक्षक राजमंगल सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। अभियान में 1,200 ग्राम पॉलीथिन, 400 ग्राम थर्माकोल और 600 ग्राम प्लास्टिक ग्लास जब्त किए गए। दुकानदारों से 13 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला। टीम के अवर अभियंता गौरव शुक्ला, अमित कुमार सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed