फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Simple and small Rakhi became first choice of sisters

Hardoi News: साधारण व छोटी राखी बनीं बहनों की पहली पसंद

Tue, 29 Aug 2023 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Simple and small Rakhi became first choice of sisters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। राखी के त्योहार को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। बाजार में विभिन्न प्रकार की राखियां बहनों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं, कोई चंदन की तो कोई मोर पंख, तो कोई रूद्राक्ष लगी छोटी राखी पसंद कर रहा है। वहीं चांदी और भाई की फोटो वाली राखी भी बहनों को पसंद आ रही हैं।
त्योहार को लेकर बाजार में सेवाइयांं के अलावा मेंहदी लगाने वालों की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ गई है। परिवहन निगम ने भी बहनों को भाइयों के पास तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बसों के साथ निशुल्क सेवा की तैयारी कर ली है। शहर के बाजार राखियों की दुकानें से सज गए हैं।
विज्ञापन

शहर के सिनेमा रोड, सदर बाजार, बड़ा चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग के अलावा नुमाइश चौराहा, स्टेशन मार्ग पर राखियों की दुकानें सजी हुई है। मंगलवार को बाजार में राखी की खरीददारी को भीड़ रही। महिलाओं ने भाइयों के लिए राखियां खरीदी। वहीं भाई भी अपनी बहनों के लिए उपहार खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी राखी की डिमांड नहीं
राखी दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि अब चाइनींज राखी आना बंद है। लोग छोटी राखी पसंद कर रहे हैं। जिनमें मोरपंख, रूद्राक्ष,स्वातिक के चिन्ह बनी राखी पसंद आ रही है। बाजार में दस रुपये से लेकर दो सौ रुपये की कीमत की राखियां उपलब्ध है। अब बड़ी राखी और अधिक डिजाइनिंग राखी की मांग नहीं रह गई है।
इटैलियन राखी की भी है मांग
सराफा व्यापारी अजय तलवार ने बताया कि चांदी की राखी चार सौ से एक हजार रुपये तक में उपलब्ध है। शंख वाली और इटैलियन राखी की मांग अधिक है। लोग उसे पसंद कर रहे है। वहीं दुकानदार राजेश ने बताया कि भाई की फोटो लगी राखी भी बाजार में है। इसके लिए दो दिन पूर्व आर्डर देना होता है। इसकी कीमत डेढ़ से दो सौ रुपये आती है। लोग उसकी भी खरीदारी कर रहे हैं।
सिवाइंयों, गिफ्ट व मिठाइयों की भी सजी दुकानें: बाजार में राखी के साथ भाई का मुंह मीठा करने की भी प्रथा है। इसके लिए बाजार में जहां कई तरह की खोया आदि सहित विभिन्न मिठाईयां उपलब्ध है। वहीं परंपरागत पूजन के लिए सेवइयोंं की भी खरीद की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों की ओर से चाॅकलेट पर ऑफर बाजार में मौजूद हैं।
मेहंदी की सजी दुकानें: त्योहार पर मेंहदी का महत्व है, महिलाएं घर पर मेंहदी लगाने का कार्य करती है, मगर अब बाजार में मेंहदी लगवाने का चलन बढ़ गया है। त्योहार के दिन मेहंदी लगाने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंतीं हैं।

परिवहन निगम ने निशुल्क सेवा के लिए तैयार: प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 29 अक्टूबर की रात 12 बजे से 31 अक्टूबर की रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा के निर्देश दिए है। क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहार पर 100 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलाव विभिन्न रूटोंं के लिए रिजर्व बसों की व्यवस्था भी की गई है ताकि यात्रियों को समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed