फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shubh Lagan: Showrooms buzz with the arrival of buyers in the mobile market

शुभ लगन : मोबाइल बाजार में खरीदारों के आने से शोरूम गुलजार हुए

Wed, 24 Sep 2025 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shubh Lagan: Showrooms buzz with the arrival of buyers in the mobile market
फोटो 40: ऋषभ अवस्थी। स्रोत : स्वयं
हरदाेई। नवरात्र पर मोबाइल बाजार में खरीदारों के आने से शोरूम गुलजार हुए हैं। कीमतों के साथ ही ऑफर और नई सीरीज के मोबाइल की खरीदारी के लिए लोगों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

लोग कम कीमत में लेटेस्ट और अधिक रैम-रोम वाले मोबाइल को पसंद कर रहे हैं। शोरूम पर कंपनियों ने भी मांग को देखते हुए मोबाइल की ब्रांड और सीरीज उपलब्ध कराई हैं। वैसे स्मार्टफोन पर जीएसटी स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 18 प्रतिशत जीएसटी ही प्रभावी है। जिससे ग्राहकों को ऑफर और कीमतों पर ही खरीदारी के समय निर्णय लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नवरात्र और दीपावली आदि को देखते हुए मोबाइल कंपनियों ने लेटेस्ट फीचर्स के मोबाइल लांच करने के साथ ही बाजार में भी उतार दिए हैं। शोरूम पर संबंधित ब्रांड के लेटेस्ट मोबाइल उपलब्ध होने के साथ ही बाजारू प्रतिस्पर्धा में शोरूम संचालकों ने ऑफर्स भी देने शुरू किए हैं। पितृपक्ष के बाद नवरात्र शुरू हो गए हैं और नवरात्र में खरीदारी आदि के लिए मुहूर्त की भी आवश्यकता नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दीपावली भी करीब है। जिससे लोग अपने पुराने मोबाइल के स्थान पर नए मोबाइल की भी खरीदारी के लिए बाजार में आ रहे हैं। जीएसटी स्लैब में बदलाव के बाद भी स्मार्टफोन पर पुरानी दर से 18 प्रतिशत जीएसटी ही लगेगी। जीएसटी स्लैब में बदलाव से मोबाइल की कीमतों में अंतर नहीं आया है, फिर भी कंपनियों और शोरूम संचालकों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑफर्स दिए हैं।
--
अवस्थी बालाजी मोबाइल के संचालक ऋषभ अवस्थी ने बताया कि शोरूम पर ब्रांडेड कंपनियों के लेटेस्ट मोबाइल उपलब्ध हैं। जीएसटी स्लैब में बदलाव नहीं आया है। नवरात्र और दीपावली आदि त्योहार को देखते हुए ग्राहकों को लेटेस्ट फीचर और अधिक रैम-रोम वाले मोबाइल पसंद आ रहे हैं। युवा वर्ग रील बनाने के उद्देश्य से कैमरा फोन अधिक पसंद कर रहे हैं। ग्राहकों को फाइनेंस सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

--
परफेक्ट टेलीकॉम के संचालक शाश्वत अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां विभिन्न ब्रांड के मोबाइल उपलब्ध हैं। खरीदारों की पसंद को देखते हुए कम कीमत से लेकर अधिक कीमत तक के स्मार्टफोन शोरूम पर उपलब्ध कराए गए हैं। जिससे खरीदार निराश होकर न जाए, अपनी पसंद के मोबाइल की खरीदारी कर सके। स्मार्टफोन की खरीदारी के समय ग्राहक फोन, रैम-रोम पर अधिक ध्यान देते हैं।

फोटो 40: ऋषभ अवस्थी। स्रोत : स्वयं

फोटो 40: ऋषभ अवस्थी। स्रोत : स्वयं

फोटो 40: ऋषभ अवस्थी। स्रोत : स्वयं

फोटो 40: ऋषभ अवस्थी। स्रोत : स्वयं

फोटो 40: ऋषभ अवस्थी। स्रोत : स्वयं

फोटो 40: ऋषभ अवस्थी। स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed