फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shri Ram came out with a wedding procession in the city

शहर में बारात लेकर निकले श्री राम, झूमे बाराती व शहरवासी

Mon, 15 Feb 2021 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram came out with a wedding procession in the city
फोटो-16-आकर्षण का केंद्र रही राधा कृष्ण की झांकी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। जयकारों और बैंडबाजों की धुन पर सोमवार को भगवान श्रीराम की बरात निकली। बरात में भक्त झूमते चल रहे थे, तो विभिन्न देवी-देवताओं का रूप धरे कलाकार मन मोह रहे थे। पूरे शहर का भ्रमण कर बरात नुमाइश मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

मेला श्रीरामलीला कमेटी के तत्वावधान में हो रही रामलीला में हर वर्ष की भांति इस बार भी राम बरात बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। स्थानीय व अन्य जिलों से आए कलाकारों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई गईं। मुख्य सिंहासन पर सवार श्रीरामचंद्र और लक्ष्मण के साथ विश्वामित्र विराजमान रहे, जिनकी शोभा अलग ही प्रतीत हो रही थी।
विज्ञापन

बरात से पूर्व राम, लक्ष्मण, सीता के वेष में सजे कलाकारों की आरती सदर विधायक नितिन अग्रवाल, आयोजक राम प्रकाश शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने की। आरती व विधि विधान से पूजन के बाद बरात को रवाना किया गया। बरात में 12 बग्घी, 15 ट्रैक्टर ट्रालियों, दो जीप वाले सिंहासन, एक मेले का मुख्य सिंहासन, 15 रोड लाइटें, चार बैंड, एक घोड़ी, दो फूलों से भरी तोपें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम बरात नुमाइश मैदान से शुरू होकर डीएम चौराहा, वहां से जेल रोड होते हुए रेलवे स्टेशन माल गोदाम के निकट होते हुए नघेटा रोड होते हुए बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, बाबा मंदिर चौराहा होते हुए सांडी रोड, रामदत्त चौराहा होते हुए बड़ा चौराहा और उसके बाद रात में नुमाइश चौराहे में वापस लौटी। इस बीच राम बरात का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। वैटगंज, रेलवे स्टेशन आदि कई जगहों पर बरात के ऊपर श्रीराम के रथ पर पुष्पवर्षा भी की गई।
कोरोना वैक्सीन की झांकी ने लुभाया
राम बरात में कई तरह की झांकियां शामिल रहीं। जिन्होंने लोगों को लुभाया। वर्तमान परिवेश को देखते हुए शामिल की गई कोरोना वैक्सीन की झांकी चर्चा का विषय रही। इसकी खूब चर्चा होती रही।
लिल्ली घोड़ी ने भी समा बांधा
राम बरात की अगुवाई लिल्ली घोड़ी ने की। जिसने खूब समां बांधा। कलाकारों ने लिल्ली घोड़ी के वेष में खूब नृत्य किया। इसको देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ एकत्र ही रही।

काली बने बच्चों ने भी मोहा मन
श्रीराम बरात में झांकियों के माध्यम से प्रेम और भक्ति के दर्शन भी कराए गए। बरात में काली जी का अभिनय किया। उधर, कलाकारों ने भी मीरा का वेश धरकर कृष्ण प्रेम की भक्ति को दिखाया।

नुमाइश मेले में श्रीराम बारात से पूर्व श्रीराम व सीता के वेष में सजे धजे कलाकारों का पूजन करते सद?

नुमाइश मेले में श्रीराम बारात से पूर्व श्रीराम व सीता के वेष में सजे धजे कलाकारों का पूजन करते सद?- फोटो : HARDOI

फोटो-15-राम बारात में कुछ इस तरह दिखी कोरोना वैक्सीन की झांकी। संवाद

फोटो-15-राम बारात में कुछ इस तरह दिखी कोरोना वैक्सीन की झांकी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed