{"_id":"5ca104bfbdec22142c5cb9a5","slug":"showed-weopon-and-looted-cash-and-jwellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहे दिखाकर नगदी और जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहे दिखाकर नगदी और जेवर लूटे
Sun, 31 Mar 2019 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर में बदमाशों ने नि:शक्त के घर में असलहों के बल पर लूटपाट की। बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर नगदी और जेवर लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम अनंगपुर निवासी विश्राम उर्फ वीछी नि:शक्त है। शनिवार रात 11:30 बजे दीवार कूदकर बदमाश उसके घर में घुस गए। आहट पर विश्राम जागा तो बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। विश्राम ने बताया कि बदमाशों ने घर में रखे नौ हजार रुपये, एक जोड़ी झाले, बेहसर, पायल, हार, बिछुआ और अन्य जेवर लूट लिए। विश्राम ने ग्रामीणों को जानकारी दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। देर रात हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। परिजनों ने दो बदमाशों द्वारा डेढ़ लाख रुपये और जेवर लूटने की बात कही है।
विज्ञापन