फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   showed talent in jalebi daud

वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन बच्चों ने मचाया धमाल

Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
showed talent in jalebi daud
हरदोई। मंगलीपुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को बच्चों ने खूब मस्ती की। इसमें जलेबी और मेंढक दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने कलश सजाकर भी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

जलेबी दौड़ प्रतियोगिता में कबीर खान प्रथम, कृष्णा राज दूसरे व अंशिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। मेंढक दौड़ में प्रथम स्थान पर मोहम्मद कमराम, द्वितीय स्थान पर सूर्यांश गुप्ता तथा तृतीय स्थान पर आशुतोष गुप्ता रहे। कलश सज्जा में रागिनी को प्रथम स्थान मिला। प्राइमरी वर्ग की हिंदी सुलेख में दीपांशु वर्मा प्रथम, समृद्धि गौतम द्वितीय व अनुष्का वर्मा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में मीनाक्षी, अपूर्व, आस्था क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। अंग्रेजी सुलेख जूनियर वर्ग में शुभी गुप्ता अव्वल रहीं। सिद्धि शुक्ला द्वितीय तथा प्रियांशी पाल तृतीय स्थान पर रहीं। बिंदी चिपकाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने खूब मनोरंजन किया। प्रज्ञा गुप्ता ने प्रथम स्थान पाया। टॉफी रेस में ईशानी राठौर को प्रथम स्थान मिला। गुब्बारे फुलाओ प्रतियोगिता में काव्या अव्वल रहीं। नींबू दौड़ में कार्तिक गुप्ता प्रथम, आदित्य शर्मा दूसरे तथा केशव विश्वकर्मा तीसरे स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में विवान वर्मा को प्रथम स्थान मिला। दूसरे स्थान पर अल्फाज तथा तीसरे स्थान पर अभ्युदय प्रताप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में दिव्या सिंह, मंशा वाजपेयी, नैंसी गुप्ता, कविता गुप्ता ,अर्पिता सिंह, सोनम शुक्ला, अर्चना प्रजापति ,स्वाति अवस्थी, आरती वर्मा, आरती मिश्रा, प्रभा तिवारी, नीलम राठौर ,नजरीन, रेखा रानी, शशि बाला, पूजा सिंह रहीं। सभी प्रतियोगिताएं प्रधानाचार्या लक्ष्मी देवी के देखरेख में संपन्न हुईं। प्रबंधक अखिलेश सिंह, उप प्रबंधक मुकेश सिंह, बीना गुप्ता, विनीता शुक्ला, शीलू मिश्रा, राम प्रकाश पांडेय, देवेश प्रसाद सिंह, संजय गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed