फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shortage: Some got less, some did not get fertilizer at all.

किल्लत : किसी को कम, किसी को खाद मिली ही नहीं

Fri, 25 Oct 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Shortage: Some got less, some did not get fertilizer at all.
हरदोई। रबी फसलों की बुआई के लिए किसान डीएपी के लिए समितियों पर भटकने और लाइन में लगने के लिए मजबूर हैं। संडीला क्षेत्र की कई समितियों में डीएपी नहीं है। किसान डीएपी की आस में सुबह से ही पहुंच रहे हैं। स्टॉक न होने की जानकारी पर मायूस होकर वापस जाते हैं। बिलग्राम और शाहाबाद में डीएपी के लिए किसान लाइन में लगे रहे। एक आधार पर दो बोरी डीएपी का वितरण किया गया।
विज्ञापन

रबी फसलों में गेहूं, सरसों और आलू आदि की बुआई के लिए समितियों में नैनो डीएपी और यूरिया उपलब्ध है। लेकिन किसान इसे बहुत उपयोगी नहीं मान रहे हैं। दानेदार डीएपी पाने की आस में लाइन में लगने तक को मजबूर हैं। संडीला कस्बा के बांगरमऊ रोड स्थित कृषभो उत्पादन केंद्र प्रभारी अनुज तिवारी ने बताया कि तीन माह से डीएपी नहीं मिल पा रही है। पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र के इंचार्ज स्वदेश कुमार गौतम ने बताया कि 300 बोरी डीएपी शुक्रवार को ही मिली है। जिसका वितरण किया जा रहा है। गोड़वा समिति प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि तीन दिन से डीएपी नहीं है।। इससे पहले 600 बोरी डीएपी वितरित की गई थी। अन्य समितियों पर डीएपी न होने ताला लगे हुए हैं। भरावन क्षेत्र में गोड़वा, ढ़िकुन्नी, परसा, भरावन, केसरीपुर, खसरौल, भटपुर, पीपरगांव नेवादा और कुकुरा नरायनपुर मिलाकर नौ सहकारी समितियां हैं।
विज्ञापन


बेहटागोकुल क्षेत्र में सहकारी समिति चिमना में शुक्रवार को डीएपी का वितरण किया गया। वहां पर दो बोरी डीएपी के साथ नैनो डीएपी की एक बोतल भी दी गई। गोपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को 300 बोरी डीएपी मिली थी और 125 बोरी बंट चुकी है। धियरई निवासी श्याम सिंह ने बताया कि 20 बीघा गेहूं की बुआई के लिए छह बोरी की जरूरत है लेकिन दो बोरी ही मिली है। नैनो लिक्विड 225 रुपये का साथ दिया जा रहा है। जिसकी किसान को जरुरत नहीं है। बेहंदर क्षेत्र में एडीओ सहकारिता इश्तियाक अहमद ने बताया कि चार सहकारी समिति घुघेरा, अकबरपुर ताल्हू, दिवारी, कासिमपुर पर डीएपी नहीं है। शनिवार तक खाद आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांडी में डीएपी न मिलने से परेशान किसान बाजार से खरीदने के लिए मजबूर हैं। सेमरा चौराहा स्थित पीसीएफ केंद्र बंद है। सहकारी सीमित आदमपुर में डीएपी के साथ नैनो यूरिया का पैकेट दिया जा रहा है। बरौलिया समिति सचिव राजेश दीक्षित ने बताया कि तीन दिन बाद खाद का वितरण होगा। पीसीएफ प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शनिवार को खाद बांटी जाएगी।

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को भी उर्वरक वितरण की समीक्षा की। डीएम ने कृषि और सहकारिता विभाग के अधिकारियों से कहा कि वितरण केंद्रों को सुबहब्ठ से शाम 5 बजे तक खुला रखा जाए। वितरण केंद्रों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जाए। जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। किसान आवश्यकतानुसार ही खाद लें। अधिकारियों से कहा कि खाद की जमाखोरी कहीं भी न होने दी जाए। सीडीओ सौम्या गुरुरानी सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed