फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shortage of AC buses on long routes except Bahraich, Banaras, Delhi

Hardoi News: बहराइच, बनारस, दिल्ली को छोड़कर लंबे रूटों पर एसी बसों का टोटा

Sun, 09 Aug 2026 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Shortage of AC buses on long routes except Bahraich, Banaras, Delhi
फोटो-23-सूरज गुप्ता। संवाद
हरदोई। गर्मी और उमस के बीच लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करना परेशानी का सबब बना हुआ है। हरदोई डिपो से बहराइच, बनारस और दिल्ली को छोड़कर अन्य लंबे रूटों पर एसी बसों की सुविधा न होने से यात्रियों को मजबूरी में साधारण बसों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

निगम के बेड़े में कुल नौ एसी बसें हैं। इनमें तीन दिल्ली, दो बनारस व एक बहराइच रूट के लिए निर्धारित है। वहीं हरदोई से कानपुर, प्रयागराज, आगरा, पलिया, हरिद्वार समेत कई प्रमुख शहरों के लिए एक भी एसी बस की सुविधा नहीं है जबकि रोजाना बड़ी संख्या में नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और इलाज के सिलसिले में जाने वाले यात्री इन रूटों पर सफर करते हैं। लंबी दूरी के सफर में गर्मी और उमस के बीच साधारण बसों में यात्रा करना बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए अधिक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


यात्री बोले
-कानपुर, प्रयागराज, हरिद्वार रूटों पर वातानुकूलित बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। इससे रोडवेज की आय में वृद्धि होगी। -सूरज गुप्ता, यात्री

-यदि सुबह और शाम के समय एसी बसों के फेरे निर्धारित किए जाएं तो नौकरीपेशा और व्यापारियों समेत अन्य यात्रियों को राहत मिल सकती है। -अनूप अग्निहोत्री, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल नौ एसी बसों में तीन दिल्ली, दो बनारस व एक बहराइच रूट के लिए संचालित होती है। तीन बसें वापसी के लिहाज से रिजर्व रखी जाती हैं। अभी हाल ही में अन्य रूटों पर एसी बस चलाने की कोई योजना नहीं है। -वैभव सूर्यवंशी, डिपो प्रभारी

फोटो-23-सूरज गुप्ता। संवाद

फोटो-23-सूरज गुप्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed