फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   shops caught fire

आग से तीन मिठाई दुकान व दो पान की गुमटी खाक

Tue, 26 Apr 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
shops caught fire
फोटो-04- मिष्ठान की दुकानों में लगी भीषण आग - फोटो : HARDOI
गोपामऊ। कस्बे के बस स्टैंड तिराहे पर सोमवार रात आग लगने से तीन मिठाई की दुकानें और आसपास की गुमटियां जलकर राख हो गईं। दमकल की गाड़ियों, नगर पंचायत के टैंकर व लोगों की मदद से आग बुझाई गई।
विज्ञापन

गोपामऊ निवासी मूलचंद्र, अनिल, सुमित की गोपामऊ बस स्टैंड तिराहे के पास मिठाई की दुकानें हैं। दुकानदारों ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह दुकानें बंद करके घर चले गए। रात करीब दस बजे अज्ञात कारणों से दुकानों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने मूलचंद व अन्य को आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन

दमकल को सूचना देकर लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। जब तक आग पर काबू पाया जाता आसपास की पान की गुमटियां भी चपेट में आ गईं। दुकानों में गैस सिलिंडर भी रखे थे। इसके कारण कोई नजदीक नहीं जा रहा था। बताया जा रहा है कि एक धमाका भी हुआ था। दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि सहालग के कारण भारी मात्रा में सामान दुकानों में भरा था। इसके अलावा फ्रीजर सहित लाखों का नुकसान हो गया। चौकी इन्चार्ज आलोक सिंह ने बताया कि दुकानों के अलावा आसपास की गई गुमटियां जलकर राख हो गईं।
खराब मार्ग बना बाधा
कस्बे के लोगों का कहना है कि रावल तिराहे से गोपामऊ तक रोड खराब होने की वजह से घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां देरी से पहुंचीं। इसके कारण आग ने आसपास की गुमटियों को भी चपेट में ले लिया। यदि रोड सही होती तो करीब 10 मिनट पहले दमकल की गाड़ियां पहुंच सकती थीं।

क्रेशर में लगी आग
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के सआदत नगर गांव में प्राथमिक विद्यालय के निकट मोतीलाल का गन्ने का क्रेशर है। यहीं पर गन्ने की पत्ती को इकट्ठा किया गया है। मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे गन्ने की पत्ती में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग फैल गई। लोग निजी संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। डेढ़ घंटे बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाई।

फोटो-05- आग से मलबे तब्दील हुई दुकान को निहारता  दुकान संचालक अनिल।

फोटो-05- आग से मलबे तब्दील हुई दुकान को निहारता दुकान संचालक अनिल।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed