{"_id":"607b1d8a8ebc3edc076e1d8b","slug":"shopkeeper-shoot-hardoi-news-grocery-uncle-hardoi-news-knp624039666","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीददारी के बहाने खुलवाई दुकान, दुकानदार के चाचा को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीददारी के बहाने खुलवाई दुकान, दुकानदार के चाचा को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बराही में शुक्रवार रात सामग्री खरीदने के बहाने दुकान खुलवाने के बाद कुछ लोगों ने दुकानदार को पीट दिया।
दुकानदार को बचाने आए चाचा को तमंचे से गोली मार दी। सीने और माथे पर छर्रे लगने से चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पांच लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम बराही निवासी जौहर अपने घर के बाहर ही परचून की दुकान चलाता है। शुक्रवार रात वह दुकान के पास ही सो रहा था। इस दौरान गांव निवासी हुसैन अब्बास, अली मोहम्मद, औन मोहम्मद, समर, हुसैन और हसन ने उसे जगाया।
जौहर के मुताबिक जैसे ही उसने दुकान का दरवाजा खोला, तो पांचों आरोपियों ने उसे खींच लिया और गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। जौहर के शोर मचाने पर उसका भाई अमन व चाचा मोहब्बत और दिलावर बीच बचाव करने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान हुसैन अब्बास ने मोहब्बत (42) के तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से मोहब्बत गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सीएचसी संडीला लाया गया।
जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि जौहर की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हुसैन अब्बास को गिरफ्तार कर लिया गया है।