फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shivpal Yadav's attack on the state government, said the Minister of State for Home should be removed from the post

शिवपाल यादव का प्रदेश सरकार पर हमला, बोले गृह राज्य मंत्री को पद से हटाना चाहिए

Sun, 10 Oct 2021 04:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Oct 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav's attack on the state government, said the Minister of State for Home should be removed from the post
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई के हरपालपुर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लखीमपुर कांड पर कहा कि प्रकरण बेहद गंभीर है। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री को उनके पद से हटाया जाना चाहिए और आरोपी बेटे की गिफ्तारी तत्काल होनी चाहिए। शनिवार को क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा में स्थित बाबा नीमकरौरी आश्रम में आए शिवपाल यादव ने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में उक्त बयान दिया।
विज्ञापन


हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा में स्थित बाबा नीम करौरी आश्रम में चल रहे शतचंडी महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा में कुछ देर के लिए शामिल होने आए शिवपाल यादव ने कहा कि किसानों पर अत्याचार करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी से गठबंधन को लेकर किए गए सवाल के जवाब में शिवपाल यादव ने कहा कि समय आने पर गठबंधन को लेकर स्थिति बिल्कुल साफ कर देंगेँ। उन्होंन बताया कि आश्रम में उन्होंने संतों का आर्शीवाद लिया और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान आश्रम के संस्थापक  शिवनाथ सिंह बच्चा बाबा, अभिषेक मिश्रा, राजेश सिंह चौहान, नीरज यादव व पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed