फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shifting of power lines hinders supply

Hardoi News: बिजली लाइन शिफ्टिंग बनी आपूर्ति में बाधक

Thu, 29 Oct 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shifting of power lines hinders supply
हरदोई। शहर के विकास और सुगम यातायात के लिए चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। सड़कों को चौड़ा करने के चल रहे निर्माण कार्यों के कारण बिजली की भूमिगत और ओवरहेड लाइनों की शिफ्टिंग का काम तेजी से किया जा रहा है जिसके चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार को भी मन्नापुरवा व बेलाताली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

शहर के खेतुई से पिहानी चुंगी तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य होना है। वर्तमान में खेतुई से लखनऊ चुंगी के बीच सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान बीच में आ रहे पेड़ काे काटने और बिजली पोल, ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट किया जा रहा है। इस कारण बिजली लाइन को बंद करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को 33 केवीए मन्नापुरवा का टाउन प्रथम बिजली लाइन को शिफ्ट करने के कारण शाम चार बजे से बंद कर दिया गया। इसको शुरू होने में तीन घंटे लग गए। वहीं टाउन द्वितीय भी ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक बंद रहा। वहीं 33 केवीए बेलाताली विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति सुबह 10 बजे बंद हो गई जो 12 बजे के बाद शुरू हुई। इससे क्षेत्र के 25 हजार बिजली उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस कारण सभी लाइनों व ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने का काम किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को धैर्य रखना होगा। अभी लाइन शिफ्ट करने का काफी कार्य शेष है। इसलिए शट डाउन अधिक होगा। जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता, वितरण खंड सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed