फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shehzadi Fatima Jahra is ideal for women: Fariduddin

महिलाओं के लिए आदर्श हैं शहजादी फातिमा जहरा: फरीदुद्दीन

Sun, 07 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Shehzadi Fatima Jahra is ideal for women: Fariduddin
संडीला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते तहरीक परचमें मोहम्मदी के अध्यक्ष मौलाना फरीउद्दीन? - फोटो : HARDOI
संडीला। पैगंबर मोहम्मद साहब की बेटी शहजादी सय्यदा फातिमा जहरा के जन्मदिन के अवसर पर नगर में स्थित खानकाह सागरया निजामिया में तहरीक परचम-ए-मोहम्मदी की ओर से शनिवार की रात शान-ए-सय्यदाए कायनात कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता डॉ. जुबैर अहमद नक्शबंदी ने की। मौलाना सरवर जमाल ने कुरआन पढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि तहरीक परचम-ए-मोहम्मदी के अध्यक्ष फरीदउद्दीन ने कहा कि हजरत फातिमा बीबी का जीवन सभी महिलाओं के लिए मिसाल है।
विज्ञापन

इस्लाम और कायनात में शहजादी फातिमा जहरा पवित्रता और सत्यता की केंद्र हैं। मुस्लिम महिलाओं को पश्चिमी संस्कृति का अनुकरण करने के बजाय हजरत फातिमा जहरा की शिक्षा को अपनाना चाहिए। दरगाह हजरत सागर मियां के सज्जादानशीन मुईजउद्दीन अहमद सागरी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब के बाद अहलेबैत अतहार का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रसूल-ए-अकरम समेत हजरत अली, बीबी फातिमा जहरा, इमाम हसन व इमाम हुसैन शामिल हैं। कहा जब कभी पैगंबर मोहम्मद साहब की बेटी उनसे मिलने आती थीं तो वे बेटी के सम्मान में खड़े हो जाते थे।

उन्होंने बेटियों से मोहब्बत करने व उनका सम्मान करने की सीख दी। इस मौके पर शफी अहमद साबरी, मुन्ना साबरी, सूफी एहतेशाम, अनवारुल हक, मसूदूल हसन, फरहान सागरी, फय्याज सागरी, दावर रजा, फरहत महमूद व अन्य शायरों ने कलाम पेश किए। संचालन सूफी इकबाल अहमद नक्शबंदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed