फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sharma Group President Rajiv elected unopposed for the eighth time

आठवीं बार निर्विरोध चुने गए शर्मा गुट के अध्यक्ष राजीव

Sun, 14 Feb 2021 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sharma Group President Rajiv elected unopposed for the eighth time
रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में शैक्षिक गोष्ठी को संबोधित करते उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ श? - फोटो : HARDOI
हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की जनपदीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजीव कुमार मिश्रा को आठवीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज में जनपदीय कार्यकारिणी का गठन निर्वाचन अधिकारी लखनऊ जिलाध्यक्ष डा. आरके त्रिवेदी की मौजूदगी और लखनऊ के डॉ. श्रीकांत मणि शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष लखनऊ अनुराग मिश्रा तथा मनोज कुमार पांडेय की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

इसमें राजीव कुमार मिश्रा को अध्यक्ष, शशि कनौजिया को महिला उपाध्यक्ष, डॉ. अरुण कुमार मिश्र, आदेश प्रकाश शुक्ल, राजीव कुमार, विवेक कुमार श्रीवास्तव और डॉ. राजीव कुमार सिंह को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। किसान चौरसिया को जिला मंत्री, नीलम कनौजिया को संयुक्त मंत्री, उमेश कुमार, चिरंजीव कुमार आर्य, रामबहादुर, सत्येंद्र कुमार और शिव कुमार को संयुक्त मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार को कोषाध्यक्ष व सतगुरु प्रसाद को आय व्यय निरीक्षक मनोनीत किया गया है। इसके अलावा 15 सदस्य और 10 प्रांतीय प्रतिनिधि की कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। इससे पूर्व शैक्षिक गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेशीय कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में शिक्षकों के प्रति सरकार के रवैये पर शिक्षकों से विचार-विमर्श कर सही मार्ग चुनने की सलाह दी।

कहा कि एनपीएस की धनराशि अद्यतन खातों में प्रदर्शित नहीं हो रही है, जबकि शासन की ओर से बार-बार डीआईओएस के लिए आदेश जारी हो रहे हैं। इसी प्रकार नए नियुक्त शिक्षकों को सत्यापन के नाम पर छह-छह माह से वेतन भुगतान नहीं हो रहा है। नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed