फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shagun amount of Rs 1.46 crore sent to the accounts of 244 newly married women.

Hardoi News: 244 नवविवाहिताओं के खातों में भेजी गई 1.46 करोड़ की शगुन की राशि

Wed, 29 Oct 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Shagun amount of Rs 1.46 crore sent to the accounts of 244 newly married women.
हरदोई। त्योहार के बाद नवविवाहिताओं के खातों में धन वर्षा हुई। समाज कल्याण विभाग ने 244 नवविवाहिताओं को 1.46 करोड़ से अधिक रुपये उनके बैंक खातों में भिजवाए हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक जोड़ा की शादी पर एक लाख रुपये खर्च किए जाने की व्यवस्था के बाद चालू वित्तीय वर्ष में 244 जोड़ों की शादी समारोह में कराई है। तहसील शाहाबाद, सवायजपुर, बिलग्राम और संडीला में सामूहिक विवाह के आयोजन हो चुके हैं। वहां पर 254 चयनित जोड़ों में से 244 जोड़ा समारोह में शामिल हुए थे। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत ने बताया कि अब एक जोड़ा पर एक लाख रुपये खर्च की अनुमति मिली है। जिसमें 25,000 रुपये के उपहार नवदपंती के समारोह में ही शादी की रस्म के बाद दिए जाते हैं। 15,000 रुपये आयोजन पर खर्च होते हैं, जबकि 60,000 रुपये प्रति वधु दिए जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में शासन ने 934 जोड़ों की शादी का लक्ष्य दिया है। जिसमें से अब तक 244 जोड़ों की शादी समारोह में कराई जा चुकी है। उन जोड़ों की नवविवाहिताओं के बैंक खातों में 1.46 करोड़ रुपये कोषागार के माध्यम से भिजवाए गए हैं। प्रति वधु के खाता में 60,000 रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed