फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Seven -point performance demands of mission

सात सूत्री मांगों के लिए मिशन का प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Thu, 20 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Seven -point performance demands of mission

दैवी आपदा से पीड़ित किसानों का सर्वे कराकर जिले को

विज्ञापन
जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर चंबल घाटी विनोबा भावे मिशन संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

मिशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव ने कहा कि फसलें चौपट होने के बावजूद अब तक शत प्रतिशत किसानों को मुआवजा नहीं दिलाया जा सका है, जिससे किसान इस बार धान की फसल भी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके सामने आर्थिक संकट मंडराने लगा है।

उन्होंने कहा कि ब्लाक कोथावां के ग्राम महमूदपुर ऊगपुर निवासी कैलाशा, कछौना के ग्राम इमलीपुर निवासी बिंदेश्वरी, कछौना की किरन देवी व ग्राम इमलीपुर की शशि देवी सहित कई पात्र कितनी बार ही इंदिरा और लोहिया आवास की मांग को लेकर आवेदन कर चुके हैं, पर अब तक उनको पात्र मानते हुए आवास का लाभ नहीं दिया जा सका है।

कहा कि जल्द से जल्द जांच कराकर उक्त जैसे जरूरतमंदों को योजना का लाभ दिलवाते हुए आवासों का आवंटन कराना सुनिश्चित किया जाए। इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि टड़ियावां थाना क्षेत्र में गद्दीपुरवा मजरा सिकंदरपुर निवासी हरिश्चंद्र द्वारा भगौती के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की जा रही है, जिस पर थाने की पुलिस इस प्रकरण को लगातार टाल रही है, जिस पर अविलंब रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर दिनेश कुमार वर्मा, छत्रपाल यादव सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed