{"_id":"673b9b20093f34201a06c765","slug":"sent-a-message-posing-as-a-betel-nut-killer-give-three-lakhs-take-away-brothers-body-hardoi-news-c-12-knp1024-902838-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सुपारी किलर बनकर भेजा मैसेज... तीन लाख दे जाओ, भाई का शव ले जाओे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सुपारी किलर बनकर भेजा मैसेज... तीन लाख दे जाओ, भाई का शव ले जाओे
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। लापता फार्मासिस्ट की सुपारी का पैसा नहीं मिला तो उसके घर वालों को मैसेज भेज पैसा मांग लिया। इसमें लिखा है कि तीन लाख रुपये दो और अपने भाई का शव ले जाओ। मैसेज भेजने वाले की भाषा से लग रहा है कि उसी ने तीन लाख में फार्मास्सिट की हत्या की सुपारी ली थी।
हत्या के बाद रुपये न मिलने पर अब वह शव के बदले रुपये मांग रहा है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के अटवारा चकोला के मजरा गुलबहा निवासी विनय कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई विनोद कुमार (27) फार्मासिस्ट हैं।
उन्नाव के गंजमुरादाबाद में क्लीनिक चलाते हैं। रविवार सुबह विनोद क्लीनिक पर जाने की बात कहकर निकले थे। रविवार शाम को 6:19 बजे विनोद के मोबाइल से एक मैसेज विनय के फोन पर आया। इसमें लिखा था कि विनोद को चार लोगोें ने गोली मार दी है। गोली मारने वाले गंजमुरादाबाद कस्बे के निवासी हैं। इसकी जानकारी विनय ने यूपी 112 पर दी। सोमवार सुबह फिर से विनोद के मोबाइल से विनय को संदेश मिला।
विज्ञापन
इसमें लिखा था कि गांव की ही एक लड़की के भाई ने तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी थी। अब लड़की का भाई रुपये देने से मुकर गया है। तुम्हारे भाई का शव मेरे पास है। तीन लाख रुपये दो और शव ले जाओ।
इसके बाद फिर एक मैसेज आया। इसमें रुपयों की व्यवस्था हो जाने को लेकर सवाल किया गया है और शाम को पता बताए जाने की बात कही गई है। यह सब मैसेज पढ़कर परिजनों के होश उड़ गए।
विनोद की पत्नी समेत कई परिजन मल्लावां कोतवाली पहुंचे और पूरी जानकारी दी। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन मिली है। फार्मासिस्ट की तलाश की जा रही है। अपहरण और फिरौती का मामला प्रथम दृष्टया नहीं लग रहा है।