{"_id":"6028100f8ebc3ee90f500dc4","slug":"sensitivity-in-handling-complaints-dm-hardoi-news-knp6116903190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में बरतें संवेदनशीलता: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में बरतें संवेदनशीलता: डीएम
विज्ञापन
समाधान दिवस में भूमि विवाद की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग के अभिलेख देखते डीएम अविनाश कुमार व एस
- फोटो : HARDOI
टड़ियावां। डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स की अध्यक्षता में शनिवार को थाने में समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें 18 शिकायतें आईं। डीएम अविनाश कुमार ने अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि शिकायतों का समय पर सही ढंग से निस्तारण करा दिया जाए तो कई घटनाएं होने से बच सकती हैं। एसपी अनुराग वत्स ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लगातार पुलिस बल तैनात रखा जाए। गांवों पर विशेष नजर रखी जाए, अगर कहीं कच्ची शराब बनाए जाने व अन्य कोई अवैध कारोबार की शिकायत मिले तो सख्त कार्रवाई की जाए।
समाधान दिवस में आई कई शिकायतेें मौके पर निस्तारित की गईं, जबकि अन्य शिकायतों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा, प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय, एसीओ चकबंदी प्रतापचंद्र, राजस्व निरीक्षक रामप्रकाश मिश्रा, रामजी द्विवेदी, भगवान शरण मिश्रा, रविंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
संडीला में महज दो शिकायतों का निस्तारण
हरदोई। शहर समेत जिले के सभी 24 थानों पर एसडीएम और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर निस्तारण कराया।
संडीला प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में आठ शिकायतें आईं। दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। एसडीएम ने अन्य शिकायतों की जांच कर निस्तारित कराने का आदेश दिया। सीओ उमाशंकर, कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा, लेखपाल सुशील कुमार गुप्ता व सतपाल आदि मौजूद रहे।
बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली में आयोजित हुए समाधान दिवस में 9 शिकायतें दर्ज की गईं। यहां कोतवाल सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे, जबकि राजस्व कर्मी नदारद रहे।
बेनीगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाल राजकरन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में 16 शिकायतें आईं। दो शिकायतों का निस्तारण कराया गया। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में सीओ बघौली उमाशंकर सिंह ने शिकायतें सुन निस्तारण कराया। यहां आठ शिकायतें दर्ज की गईं। एसओ बघौली जितेंद्र मोहन सरोज आदि मौजूद रहे।
हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम सवायजपुर दीपक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में दो शिकायतें आईं, जिनका निस्तारण करा दिया गया। सीओ विजयेंद्र द्विवेदी, कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
अरवल थानाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में थाने पर आयोजित समाधान दिवस में 3 शिकायतें आईं, जिनका निस्तारण करा दिया गया। मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार मूसाराम थारू की अध्यक्षता में कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में सात शिकायतें आईं। एक का मौके पर निस्तारण किया गया।