फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   seminar on one nation and one election will held today

एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर गोष्ठी आज

Sat, 13 Oct 2018 11:59 PM IST
hardoi
hardoi Updated Sat, 13 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
seminar on one nation and one election will held today
तैयारियों का जायजा लेते सदर विधायक नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

गांधी मैदान में आज एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर राष्ट्रीय चिंतन और गोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहेंगे। शनिवार को आयोजन स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।  

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पूर्व कहा था कि अलग-अलग चुनाव कराने से देश पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। इसी क्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर गोष्ठी के जरिये जनता की राय जानी जाएगी। गोष्ठी में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि विचार रखेंगे। आयोजन की पूरी जिम्मेदारी सदर विधायक पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने संभाल रखी है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, जिला प्रभारी और किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह सिद्धू भी मौजूद रहेंगे। शनिवार को गांधी मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सदर विधायक नितिन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, वसीम अहमद सिद्दीकी, सुशील अवस्थी, छोटे महाराज, प्रियम मिश्रा, हबीब लिट्टे, सुशील गुप्ता, अनीस आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, मनीष चतुर्वेदी आदि ने भी तैयारियों का जायजा लिया।  
विज्ञापन

जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव देश में एक साथ होने चाहिए। पंचायत और निकाय के चुनाव राज्यों में एक साथ कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह खुशी और गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वन नेशन वन इलेक्शन की मंशा पर हरदोई से विचार गोष्ठी का आगाज हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed