{"_id":"662559175df5880f480efe43","slug":"seeing-the-closed-pink-booth-sp-said-it-was-not-made-to-be-kept-closed-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113598-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बंद पिंक बूथ देख बोले एसपी, यह बंद रखने के लिए नहीं बना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बंद पिंक बूथ देख बोले एसपी, यह बंद रखने के लिए नहीं बना
Sun, 21 Apr 2024 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
मल्लावां (हरदोई)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हर रविवार को होने वाले दंगा नियंत्रण योजना के अभ्यास के दौरान मल्लावां चौराहा पर बने पिंक बूथ को बंद देखकर एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बूथ बंद रखने के लिए नहीं बना है। यह खुला रहना चाहिए और कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगनी चाहिए।
एसपी केसी गोस्वामी रविवार की शाम मल्लावां कस्बा पहुंचे। दंगा नियंत्रण योजना के अभ्यास के मद्देनजर पहले ही अलग- अलग प्वाइंट्स पर ड्यूटी लगा दी गई थी। एसपी ने बड़ा चौराहा, उन्नाव रोड, राघोपुर रोड, संडीला रोड पर प्वाइंट्स चेक किए। कस्बे की गलियों में भी मॉकड्रिल किया।
एसपी ने रबर बुलेट गन, टियर स्मोक गन आदि के बारे में बारीकियां बताईं। कहा कि अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ संडीला शिल्पा कुमारी, अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक श्रीश शर्मा, मल्लावां,माधौगंज, बिलग्राम, के कोतवाल समेत पुलिस बल मौजूद रहा।